{"_id":"66cb0f22047f60e8ff093777","slug":"chandrashekhar-azad-said-the-family-should-get-one-crore-compensation-and-a-job-said-this-about-the-police-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: चंद्रशेखर आजाद बोले- परिवार को मिले एक करोड़ मुआवजा व नौकरी, पुलिस को लेकर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: चंद्रशेखर आजाद बोले- परिवार को मिले एक करोड़ मुआवजा व नौकरी, पुलिस को लेकर कही ये बात
Sun, 25 Aug 2024 04:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 25 Aug 2024 04:32 PM IST
सार
Hamirpur News: आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद पतारा गांव में हुए हत्याकांड के पीड़ितों से मिले। उन्होंने कहा कि पुलिस पहले कार्रवाई करती, तो जान न जाती।
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हमीरपुर जिले में आजाद समाज पार्टी के मुखिया व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने पतारा गांव में हुए किसान हत्याकांड के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। कहा कि परिवार को सरकार एक करोड़ का मुआवजा मिले और एक सदस्य को नौकरी दे। पुलिस को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पुलिस पहले कार्रवाई करती, तो छोटेलाल प्रजापति की जान न जाती।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उप्र सरकार गुंडों का समर्थन कर रही है। पतारा गांव में करीब 70 फीसदी कच्चे मकान हैं। चंद्रशेखर ने पीड़ित परिवार के घर के दरवाजे में झुककर दाखिल हुए और एसडीएम पवन पाठक से कहा कि आपको यह लोग आवास के लिए पात्र नहीं लगे। वहीं सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण के उपवर्गीकरण के फैसले को लेकर कहा कि सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करते हैं।
विज्ञापन
कहा कि क्या उन्होंने पहले कभी अपने फैसले वापस नहीं लिए, उन्ही में से एक जज ने उपवर्गीकरण का विरोध भी किया है। पार्लियामेंट बड़ी है सुप्रीम कोर्ट छोटा है। जनता के पैसे सुप्रीम कोर्ट के जजों को तनख्वाह मिलती है। पतारा के पीड़ितों से मिलने के बाद वह बांदा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन