फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chandigarh all out for 64, UP takes a strong lead of 193 runs

Kanpur News: चंडीगढ़ 64 रन पर ढेर, यूपी ने बनाई 193 रन की मजबूत बढ़त

Mon, 17 Nov 2025 02:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh all out for 64, UP takes a strong lead of 193 runs
कानपुर। बीसीसीआई की कूच बिहार क्रिकेट ट्रॉफी के चार दिवसीय मुकाबले के पहले दिन रविवार को उत्तर प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ को मात्र 64 रन पर समेट दिया। यूपी की ओर से तेज गेंदबाज अयान अकरम ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

यश पवार और आदित्य कुमार ने दो-दो विकेट झटके। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भावी शर्मा के शतक से यूपी ने तीन विकेट पर 257 रन बनाकर 193 रन की बढ़त चंडीगढ़ पर बना ली है। अनमोल 57 रन और अयान अकरम 35 रन बनाकर क्रीज पर खेल रहे हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर स्थित सॉलिटियर मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चंडीगढ़ की टीम यूपी के आक्रमण के सामने टिक नहीं सकी और 31.4 ओवर में सिमट गई। टीम की ओर से सार्थक कमल ने सर्वाधिक 26 रन और रूपेश यादव ने 11 रन बनाए। उत्तर प्रदेश ने पहली पारी में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 61 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 257 रन बना लिए। टीम ने 193 रन की बढ़त भी हासिल कर ली है। भावी शर्मा ने 108 रन की शतकीय पारी खेली। शांतनु सिंह ने 54 और अनमोल ने नाबाद 57 रन का योगदान दिया। चंडीगढ़ की ओर से गेंदबाजी में ईशान ने दो विकेट और आर सैनी ने एक विकेट प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed