{"_id":"61d49f9432a7606b794b41aa","slug":"chance-of-rain-for-five-days-from-tomorrow-cold-wave-will-run-akbarpur-news-knp6735698132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से पांच दिन बारिश की संभावना, चलेगी शीतलहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से पांच दिन बारिश की संभावना, चलेगी शीतलहर
विज्ञापन
कोहरे के बीच गुजरते वाहन। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। जिले में ठंड व शीत लहर का प्रकोप अभी जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने गुरुवार से पांच दिनों तक बारिश की आशंका जताई है। वहीं, कोहरे की धुंध भी छाई रहेगी।
पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद ठंड में तेजी से इजाफा हुआ है। हालांकि पिछले तीन दिन से गुनगुनी धूप ने लोगों को राहत दी है। मंगलवार भोर कोहरे जरूर रहा। जिससे सड़क पर वाहन ज्यादा रफ्तार नहीं पकड़ सके। अधिकांश वाहन चालक हेडलाइट जलाकर धीमी गति से गुजरे। दस बजे सुबह से ही धूप निकल आई। शाम ढलते ही शीतलहर का प्रकोप फिर से शुरू हो गया। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाप तापते रहे। मौसम विभाग ने 6 से 10 जनवरी तक हल्की बारिश के आसार जताए हैं। इस सप्ताह शीत लहर चलेगी। सुबह व रात में घना कोहरा छाया रहेगा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
किसान फसलों की न करें सिंचाई
- उपकृषि निदेशक विनोद कुमार यादव ने बताया कि किसान फिलहाल अभी फसलों की सिंचाई, निराई, गुड़ाई व खरपतवारनाशी का प्रयोग न करें। बढ़ी ठंड गेहूं फसल के लिए लाभदायक है। हल्की बारिश से राई, सरसों, आलू समेत अन्य फसलों को खासा नुकसान नहीं होगा।