{"_id":"5c447cc3bdec2205dc400f42","slug":"chain-snatching-cabinet-minister-daughter-in-law","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह से निकली ही थीं कैबिनेट मंत्री की बहू... तभी बाइक सवारों की इस करतूत से मच गई अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह से निकली ही थीं कैबिनेट मंत्री की बहू... तभी बाइक सवारों की इस करतूत से मच गई अफरातफरी
Mon, 21 Jan 2019 12:23 AM IST
gaurav gaurav
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: gaurav gaurav
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर जिले में बदमाशों को हाफ एनकाउंटर का कोई खौफ नहीं है। शायद यही वजह रही कि कैबिनेट मंत्री की बहू को भी लुटेरों ने नहीं बख्शा। काली पल्सर सवार तेज रफ्तार लुटेरों ने मंत्री की बहू का हार एक झटके में लूट लिया और भाग निकले। मंत्री की बहू के साथ हुई लूट की खबर मिलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। मौके पर पुलिस अधिकारियों का जमावड़ा लग गया।
कैंट इलाके में एक शादी समारोह में शरीक होने आई प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना की बहू नीतू महाना का पांच लाख रुपये का हार बाइक सवार लुटेरा छीनकर भाग गया। वहीं, हरबंश मोहाल में एक समारोह से घर लौट रही प्राइवेट कर्मी की पत्नी की एक लाख रुपये कीमत की चेन लूटकर बाइक सवार लुटेरा फरार हो गया। दोनों ही घटनाओं को काली बाइक पर सवार हेलमेट लगाए लुटेरे ने अंजाम दिया है। लुटेरे ने हाथ में दस्ताने पहन रखे थे।

एसएसपी अनंत देव ने इन घटनाओं को गंभीरता से लेकर हरबंश मोहाल व कैंट पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच टीम को वारदात का खुलासे की टास्क सौंपा है। कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के चचेरे भाई पंकज महाना ईंट-भट्ठा कारोबारी हैं। शुक्रवार को पंकज के भतीजे (ताऊ के बेटे) समक्ष की केंट स्थित किंग्सटन लॉन में शादी थी। पंकज पत्नी नीतू व परिवार के अन्य लोगों के साथ समारोह में शरीक होने गए थे। रात 12:15 बजे पंकज पत्नी और बेटी वंशिका के साथ लॉन से बाहर आए।
वह लॉन के बाहर पार्किंग में खड़ी कार से नीतू का स्वेटर निकालने गए। उसी दौरान काले रंग की बाइक से हेलमेट लगाए एक लुटेरा आया। नीतू कुछ समझ पातीं कि लुटेरे ने झपट्टा मारकर नीतू के गले से 200 ग्राम सोने का हार छीना और जयपुरिया क्रासिंग की तरफ भाग निकला। घटना की सूचना पाकर एसएसपी अनंत देव, एसपी पूर्वी राजकुमार, एएसपी कैंट आशुतोष फोर्स के साथ मौके पहुंचे और छानबीन की। कैंट पुलिस ने पंकज के छोेटे भाई चेतन महाना की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की है।