फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cctv cameras across the Kanpur city are not working

बड़ी लापरवाही: शहर की तीसरी आंख हुई बंद, नहीं हो पा रही निगरानी, आखिर कैसे हो पाएगी सुरक्षा?

Tue, 05 Apr 2022 09:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 05 Apr 2022 09:48 AM IST
सार

कानपुर शहर के चौराहों पर नजर आने वाले सीसीटीवी कैमरे सिर्फ दिखावटी बनकर रह गए हैं। जबकि शहर में लगातार चोरी, लूट और डकैती तक के प्रयास किए जाने वाले मामले सामने आ चुके हैं। फिर भी शहर की तीसरी आंख का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। 

विज्ञापन
Cctv cameras across the Kanpur city are not working
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

किसी भी शहर में अगर कोई वारदात हो जाती है, तो सबसे पहले पुलिस का ध्यान सीसीटीवी की ओर जाता है। लेकिन कानपुर में पुलिस विभाग द्वारा लगवाए गए सीसीटीवी का ध्यान नहीं रखा जा रहा है, जिसके चलते शहर की तीसरी आंख खराब हो चुकी है। अगर ऐसा ही रहा, तो किसी भी दिन पुलिस को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

विज्ञापन

बताते चलें कि कानपुर शहर की ध्वस्त यातायात व्यवस्था को सुचारु करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए चौराहों पर लगाए गए ट्रैफिक पुलिस के सीसीटीवी कैमरे शोपीस बनकर रह गए हैं। ज्यादातर चौराहों पर लगे कैमरे खराब हैं, तो कुछ एक तरफ ही काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के व्यस्ततम 17 चौराहों पर इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर, आईसीसीसी के तहत कंपनी टेक महिंद्रा ने सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। जिससे चौराहों की निगरानी के साथ चालान, संदिग्ध गतिविधियों को देखकर कार्रवाई की जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल,  कंपनी की लापरवाही के चलते यह सारी कवायद ध्वस्त पड़ी है। शहर के ज्यादातर चौराहों पर लगे कैमरे खराब हैं, जिन्हें दोबारा चालू नहीं किया गया। चौपट हुई व्यवस्था से वाहनों के सर्वाधिक दबाव वाले चौराहों पर चालान व्यवस्था तो बिगड़ी ही, जाम से भी निजात नहीं मिल रही। इसके चलते लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है।
बिल बकाया,  बंद रहे ट्रैफिक पुलिस के सीयूजी नंबर 
वहीं, समय पर बिल जमा न होने पर मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी ने ट्रैफिक विभाग में तैनात 90 पुलिसकर्मियों के सीयूजी नंबर बंद कर दिए। इसके चलते दो दिन तक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का स्पॉट चालान नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि पिछले माह सीयूजी नंबरों का बिल करीब 2.26 लाख रुपये हो गया था। सूत्रों के अनुसार, बिल जमा न होने पर शनिवार को सभी सीयूजी नंबर बंद कर दिए गए। आरआई लाइन विनय सिंह ने बताया कि रविवार होने के चलते बिल जमा नहीं हो सका था। सोमवार दोपहर बाद बिल जमा कर दिया गया। इसके बाद शाम करीब 5:30 पर सभी नंबर चालू हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed