फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Caught up in haste grueling jam

जल्दबाजी के चक्कर में लगा भीषण जाम

Sat, 06 Feb 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sat, 06 Feb 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
Caught up in haste grueling jam

सीटीआई चौराहे से दादानगर तक शुक्रवार सुबह जाम लग गया। पुलिसकर्मियों को गायब देख क्रासिंग पर जाम से त्रस्त लोगों ने वन-वे के लिए लगाई गई बैैरिकेडिंग अस्त-व्यस्त कर दी और वाहन दौड़ा दिए।

विज्ञापन


 थोड़ी ही देर में दोनों लेन और दादानगर पुल पर जाम लग गया। एक एम्बुलेंस भी फंस गई। सीटीआई चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी पहुंचे और सख्ती से वन-वे व्यवस्था लागू कराई, तब जाम खत्म हुआ। शाम को फिर दुबारा जाम लगा।  
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सीटीआई क्रासिंग बंद हुई। विजय नगर से सीटीआई चौराहे की तरफ जाने वाले लोग जाम में फंस गए। कुछ लोग क्रासिंग से लौटे और बैैरिकेडिंग हटाकर वाहनों को पुल पर दौड़ा दिया। इससे सीटीआई चौराहा से विजय नगर चौराहा आने वाले वाहन आमने-सामने आ गए और पुल जाम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जाम देख क्रासिंग खुलने पर सीटीआई चौराहे से विजय नगर आने वाले वाहन पुल से नीचे आ गए, जिससे वहां दादानगर से सीटीआई चौराहे तक जाम लग गया। जाम में फंसे वाहनों में एंबुलेंस भी शामिल रही, जिसमें लेटे मरीज शिवम की हालत बिगड़ गई। उसे डॉक्टरों ने बर्रा के एक अस्पताल से रीजेंसी रेफर किया था।

शिवम के परिजनों के हाथ-पैर जोड़ने पर लोगों ने एंबुलेंस को रास्ता दिया। बाद में ट्रैफिक और थाना पुलिस ने वहां पहुंचकर ट्रैफिक व्यवस्था संभाली। उधर, पनकी नहर पुल पर शुक्रवार को पांच घंटे जाम रहा। पनकी से कल्याणपुर जाने रास्ते पर पनकी नहर पुल पर हैवी वाहन दोनों तरफ से आ गए। इससे जाम लग गया।

पनकी थाना की डॉयल 100 पुलिस पहुंची और  तब ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु हुई। कल्याणपुर बगिया क्रासिंग और कल्याणपुर क्रासिंग पर भी दोपहर में लोगों ने वन-वे व्यवस्था तोड़ दी। 


अफसरों ने देखी जीटी रोड पर बाजार, कल तक हटाने का अल्टीमेटम
जीटी रोड पर कल्याणपुर थाने के सामने और रेल पटरी के किनारे सब्जी और फल की दुकानें और फेरी वालों को हटाने का फैसला लिया गया है। शुक्रवार दोपहर डीएम कौशलराज शर्मा और एसएसपी शलभ माथुर वहां पहुंचे और मौका मुआयना किया। दोनों अफसरों ने बाजार हटाने के लिए सीओ और कल्याणपुर इंस्पेक्टर को रविवार तक की मोहलत दी है। इस काम में प्रशासनिक अफसर भी पुलिस का सहयोग करेंगे। रविवार तक इन्हें हटाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed