फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cattle in school on the place of children's

यूपी: प्राथमिक विद्यालय में बच्चाें की जगह अन्ना जानवरों का डेरा, छुट्टा जानवर मचाते हैं यहां उत्पात

Mon, 05 Aug 2019 08:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 05 Aug 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
cattle in school on the place of children's
स्कूल में बच्चों की जगह अन्ना जानवर - फोटो : अमर उजाला
इटावा के बसरेहर विकासखंड के ग्राम पंचायत सुल्तानपुर राहिन के मजरा केशोपुर के प्राथमिक विद्यालय में बच्चे नहीं अन्ना पशु डेर जमाए हुए हैं। चहारदीवारी न होने से छुट्टा जानवर यहां उत्पात मचाते हैं। भय के चलते अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया है। 
विज्ञापन


विकासखंड के ग्राम पंचायत सुल्तानपुर राहिन के मजरा केशोपुर में बने प्राथमिक विद्यालय में अन्ना जानवरों के आतंक से बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। ग्रामीण कृपाल सिंह, ध्रुव  सिंह ने बताया शाम ढलते ही करीब 40 से ज्यादा अन्ना जानवर स्कूल पहुंच जाते हैं।  
विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे तक ये जानवर स्कूल से बाहर नहीं निकलते। जानवरों ने  स्कूल में ही डेरा जमा लिया है।  स्कूल के अंदर अन्ना जानवर आपस में भिड़ जाते हैं। इसी डर की वजह से बच्चे स्कूल नहीं पहुंच रहे।  प्रधानाध्यापक उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि स्कूल की चहारदीवारी नहीं होने से समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने उच्च अधिकारियों तक शिकायत पहुंचा रखी है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। अप्रैल माह में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण किया था लेकिन मामला कागजों में ही रह गया। स्कूल के अंदर इतना भय हो गया कि अन्ना जानवर कहीं बच्चों पर हमला न कर दें। सुबह अध्यापक स्कूल पहुंचने के बाद स्कूल के अंदर पड़ी गंदगी को करीब एक घंटे  साफ करते हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed