फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Case on five including NRI husband, The girl came to know that the husband is impotent, then the DSP father-in-law said - no problem, I will fulfill the lack of son

मर्यादा तार-तार: युवती को पता चला नपुंसक है पति, तभी डीएसपी ससुर बोला- कोई बात नहीं, बेटे की कमी मैं पूरा करूंगा

Thu, 14 Jul 2022 07:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 14 Jul 2022 07:37 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पीड़ित युवती की शिकायत पर पति समेत पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। बता दें कि युवती को शादी के पता चला कि उसका पति नपुंसक है। इसकी शिकायत पर ससुर ने भी अमर्यादित व्यवहार किया। 

विज्ञापन
Case on five including NRI husband, The girl came to know that the husband is impotent, then the DSP father-in-law said - no problem, I will fulfill the lack of son
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में एनआरआई पति के नपुंसक होने और सभी ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट करने का मामला सामने आया था। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामला मारपीट और दहेज उत्पीड़न की धाराओं में पंजीकृत किया गया है। 

विज्ञापन

रिपोर्ट में पति के अलावा सास, ससुर, ननद और ननदोई को नामजद किया गया है। बता दें कि वर्ष 2019 में शहर के धर्मशाला रोड निवासी एक युवती की मैट्रीमोनी एप के माध्यम से इंदौर मध्य प्रदेश के प्रखर मिश्रा से शादी तय की गई थी। फरवरी 2020 में दोनों परिवारों की रजामंदी से उनकी कोर्ट मैरिज हुई।
विज्ञापन

इसके बाद युवक और उसका परिवार इंदौर चला गया। युवती यहीं अपने परिवार के साथ रही। वर्ष 2021 में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार दोनों का विवाह हुआ। युवती का आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों के बाद प्रखर के परिवार की तरफ से दहेज की मांग होने लगी। बातचीत चल ही रही थी कि युवक अमेरिका में जाकर रहने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय बाद वह भी अमेरिका चली गई। उसे वहां उसके पति के नपुंसक होने की बात उसे पता चली। साथ ही, प्रखर उसके साथ मारपीट भी करता था।  युवती के मुताबिक उसने जब इसकी शिकायत अपने ससुर पवन मिश्रा से की, तो उन्होंने उसके साथ अमर्यादित व्यवहार किया। 

उसने अपने पिता को सारा वाकया बताया। पिता ने उसे वापस शहर बुला लिया। बुधवार को युवती ने पुलिस से इसकी शिकायत की। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि युवती की तहरीर पर पति प्रखर मिश्रा, ससुर पवन मिश्रा, सास अपर्णा मिश्रा, ननद पंखुड़ी मिश्रा और ननदोई मुकुंद दुबे के विरूद्ध नामजद एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed