फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Case of student being kidnapped and thrown from the bridge, SP said Attempt to commit suicide on the basis of

UP: छात्रा को अगवा कर पुल से फेंकने का मामला, एसपी बोलीं- सीसीटीवी के आधार पर आत्महत्या का किया है प्रयास

Sun, 01 Oct 2023 08:55 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 01 Oct 2023 08:55 AM IST
सार

Chitrakoot: कोचिंग संचालक के अनुसार दो युवक शाम को कोचिंग में आए थे और अपशब्दों का प्रयोग कर रहे थे, जिन्हें डांटकर भगाया गया था। पुलिस ने इनमें से एक युवक को पूछताछ के लिए पकड़ा है।

विज्ञापन
Case of student being kidnapped and thrown from the bridge, SP said Attempt to commit suicide on the basis of
अस्पताल में कोचिंग संचालक व आसपास के लोगों से जानकारी लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में कोचिंग सेंटर से इंटर की छात्रा को अगवा कर पुल से फेंकने का मामला सामने आया था। मामले में एसपी वृंदा शुक्ला ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि घटना को संज्ञान में लेकर तुरंत कार्रवाई की गई। घटना स्थल से लेकर पुल तक रास्ते मे लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस ने खंगाला है।

विज्ञापन

एसपी ने खुद पैदल भ्रमण कर सीसीटीवी फुटेज को चेक किया। सीसीटीवी में पीड़ित छात्रा अकेले खुद पैदल जाते दिखी है। इसके आधार पर कहा जा रहा है कि छात्रा ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है। परिजनों द्वारा प्रदर्शित घटना संदिग्ध है। घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में बीती देर रात इंटर की छात्रा को नकाबपोश दो युवकों ने घसीट लिया और बाइक पर बैठाकर अगवा करके ले गए। रास्ते में उसे मारते पीटते हुए मंदाकिनी पुल लेकर पहुंचे और नीचे फेंक दिया। झाड़ी में फंस जाने से छात्रा नीचे गिरने से बच गई। घायल होकर वह बेहोश हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात बजे कक्ष के बाहर बरामदे में पानी पी रही थी छात्रा
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कराने का प्रयास जारी है। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी इंटर की छात्रा शनिवार की शाम साढ़े छह बजे एक कंप्यूटर कोचिंग में पढ़ने गई थी। यहां छात्रा लगभग सवा सात बजे कक्ष के बाहर बरामदे में पानी पी रही थी।

झाड़ियों में फंसकर छात्रा बेहोश हो गई
इसी बीच बाइक से दो अज्ञात युवक मुंह ढककर आए और उसे घसीटकर बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद वह बांदा मार्ग की ओर भागे। रास्ते में मंदाकिनी पुल से पीटकर फेंक दिया। झाड़ियों में फंसकर छात्रा बेहोश हो गई। यह नजारा देखकर राहगीर भी दहशत में आ गए। कुछ लोगों ने छात्रा को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

कोचिंग संचालक विनय भारद्वाज से पूछताछ
यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ सिटी हर्ष पांडेय व कोतवाल अजीत पांडेय समेत पुलिस बल पहुंचा। कोचिंग संचालक विनय भारद्वाज व घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना की जानकारी होते ही एसपी वृंदा शुक्ला अस्पताल पहुंची।

एक युवक को पूछताछ के लिए पकड़ा है
उन्होंने छात्रा के इलाज की जानकारी ली और बताया कि जल्द आरोपियों का पता लगाया जाएगा। छात्रा के दहशत में होने के कारण उससे पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। कोचिंग संचालक के अनुसार दो युवक शाम को कोचिंग में आए थे और अपशब्दों का प्रयोग कर रहे थे, जिन्हें डांटकर भगाया गया था। पुलिस ने इनमें से एक युवक को पूछताछ के लिए पकड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed