{"_id":"60086b532c40fb1fc33ded8e","slug":"case-of-sexual-abuse-of-children-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: बच्चों के यौन उत्पीड़न का मामला, सीबीआई ने अदालत में दर्ज कराए चार बच्चों के बयान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: बच्चों के यौन उत्पीड़न का मामला, सीबीआई ने अदालत में दर्ज कराए चार बच्चों के बयान
Wed, 20 Jan 2021 11:14 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
आरोपी निलंबित जेई रामभवन
- फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले में सिंचाई विभाग के जेई (निलंबित) रामभवन के खिलाफ बच्चों के यौन उत्पीड़न केस की जांच कर रही सीबीआई ने बुधवार को यहां चार बालकों को अदालत में पेश कर धारा 164 सीआरपीसी के तहत उनके बयान दर्ज कराए।
दोपहर बाद सीबीआई उपाधीक्षक/विवेचना अधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में सीबीआई दल अपने वाहन से न्यायालय परिसर पहुंचा। उसके साथ कार में चार बच्चे भी थे। कार के शीशों में परदा डालकर बच्चों को आड़ में रखा गया। शाम करीब चार बजे एक-एक बालक को सीबीआई टीम कार से उतारकर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) अनुजा सिंह के चैंबर में ले गई और बयान दर्ज कराए।
यह सारी कार्रवाई सीबीआई ने बेहद गोपनीय ढंग से अंजाम दी। जज के सामने बच्चों ने बयान दर्ज कराए। सीबीआई बच्चों को लेकर वापस चली गई। गौरतलब है कि सीबीआई आरोपी रामभवन के शिकार हुए बच्चों को खोज-खोजकर जानकारियां जुटा रही है।