फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Case of negligence in health department in Farrukhabad, old woman wandering for pension for 27 years

स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही का मामला: 27 वर्ष से पेंशन के लिए भटक रही वृद्धा, सीएमओ बोले-जल्द होगी कार्रवाई

Thu, 07 Jul 2022 06:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 07 Jul 2022 06:50 PM IST
सार

तीन दशक पहले पति की मौत हुई थी। सेवानिवृत्ति के बाद पति को भी पेंशन नहीं मिली थी और वृद्धा को भी नहीं मिल पा रही है। पीड़िता ने कई बार पेंशन के लिए आवेदन दिया, लेकिन कोई कार्रवाई न हो सकी।

विज्ञापन
Case of negligence in health department in Farrukhabad, old woman wandering for pension for 27 years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में स्वास्थ्य विभाग में पति के सेवानिवृत्त और मौत के 27 वर्ष बाद भी वृद्धा पेंशन के लिए भटक रही हैं। इस बीच बदलते रहे सीएमओ सिर्फ आश्वासन देते रहे। अब हाईकोर्ट में मामला पहुंचा तो पेंशन की उम्मीद बंध गई है।  जनपद एटा के फतेहपुर निवासी महावीर प्रसाद तिवारी स्वास्थ्य विभाग में मुख्य खाद्य निरीक्षक पद से वर्ष 1993 में सेवानिवृत्त हुए थे। दो वर्ष चक्कर काटने के बाद 1995 में उनकी मौत हो गई, लेकिन पेंशन नहीं मिली। 

विज्ञापन

इसके बाद उनकी पत्नी सरस्वती देवी पेंशन के लिए चक्कर लगा रही हैं। बेटों की भी सुनवाई न होने पर अब उनके दामाद बरेली निवासी डॉ. आरसी पांडेय सहयोग कर रहे हैं। सीएमओ कार्यालय में बुजुर्ग सरस्वती देवी अपनी नातिन कल्पना मिश्रा व पौत्री कीर्ति तिवारी के साथ बैठी थीं। उनके दामाद डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि तीन माह पहले तत्कालीन सीएमओ डॉ. सतीश चंद्रा से मिलकर पेंशन व फंड दिलाने का अनुरोध किया था।

विज्ञापन

तब उनका जवाब था कि जल्दी है, तो हाईकोर्ट चले जाओ। इससे उन्होंने हाईकोर्ट में रिट डाल दी। वहां सुनवाई होने के बाद पेंशन, तो बंधने की उम्मीद हो गई। जबकि सीएमओ कार्यालय में फंड आदि के भुगतान के लिए कोई कागज उपलब्ध न होने की बात कही जा रही है। वह विभाग के आला अधिकारियों के अलावा मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक शिकायत कर चुके हैं। पांच जुलाई को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। 

विज्ञापन

वहीं, पेशी करके लौटे डिप्टी सीएमओ डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि अब हाईकोर्ट में 12 जुलाई को सुनवाई होनी है। इसमें महावीर प्रसाद की नौकरी से संबंधित प्रपत्र मांगे गए हैं। सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि सेवानिवृत्त होने के बाद दो वर्ष तक पेंशन न मिलना विभाग की लापरवाही है। उसके बाद पेंशन व अन्य देयकों का भुगतान क्यों नहीं हुआ, इस पर उन्होंने मामले की ज्यादा जानकारी न होने की बात कही। फिलहाल कागजात तैयार कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed