फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Case of misdeed of two minors, police caught the accused through CCTV footage, investigation continues

Auraiya: दो नाबालिगों से दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों को दबोचा, पूछताछ जारी

Sat, 18 Nov 2023 12:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 18 Nov 2023 12:41 PM IST
सार

Auraiya News: कोतवाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने शुक्रवार देर रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Case of misdeed of two minors, police caught the accused through CCTV footage, investigation continues
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औरैया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में दिबियापुर रोड पर कचरा बीनने वाली नाबालिगों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी दोनों को बहला फुसलाकर कानपुर देहात के पिंडार्थू ले गए, जहां कुकृत्य को अंजाम दिया। 12 नवंबर को पीड़ित पिता की ओर से बच्चियों के लापता होने की तहरीर दी गई।

विज्ञापन

इसके आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। इसी बीच कानपुर देहात पुलिस से मिली सूचना के बाद पहुंची औरैया पुलिस ने दोनों बच्चियों को सिकंदरा पुलिस से अपनी निगरानी में लिया। बच्चियों से मिली जानकारी के बाद जांच में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोविंद नगर निवासी सुमित व जीतू को कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि घटना 12 नवंबर की है, जिसमें दो नाबालिग किशोरियां दिबियापुर रोड पर सड़क पर पड़े कचरे से पन्नियां बीन रहीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहला फुसलाकर कर अपनी बाइक पर बिठाया
इसी बीच पहुंचे आरोपियों ने उन्हें बहला फुसलाकर कर अपनी बाइक पर बिठाया। इसके बाद आरोपी दोनों किशोरियों को लेकर कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र में पिंडार्थू में नहर किनारे ले गए। आरोप है कि जहां उन्होंने किशोरियों से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

औरैया पुलिस से संपर्क कर दोनों किशोरियों को सुपुर्द किया
इसी दौरान पास में ही खेत पर काम करने वाली एक महिला की नजर जब आरोपियों पर पड़ी, तो उसने चीखना शुरू कर दिया। अचानक से शोरगुल सुनते ही आरोपी भाग निकले। जानकारी पर पहुंची सिकंदरा पुलिस दोनों किशोरियों को लेकर थाना पहुंची, जहां पूछताछ के बाद पुलिस ने औरैया पुलिस से संपर्क कर दोनों किशोरियों को सुपुर्द किया।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने पकड़ा
किशोरियों से पूछताछ के बाद मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई। कोतवाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने शुक्रवार देर रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed