फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of making old people young: PM Modi's health was shown in the presentation and people were deceived

बूढ़े को जवान बनाने का मामला: पीएम मोदी की तंदरुस्ती को प्रेजेंटेशन में दिखाया, लोगों को ऐसे दिया था झांसा

Mon, 07 Oct 2024 11:58 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 07 Oct 2024 11:58 AM IST
सार

Kanpur News: ठगी के शिकार लोगों ने एसआईटी के सामने बयान दर्ज कराए हैं। पीड़ित बोले कि प्रेजेंटेशन इतनी बेहतरीन थी कि हम समझ ही नहीं पाए।

विज्ञापन
Case of making old people young: PM Modi's health was shown in the presentation and people were deceived
बुजुर्ग से जवान बनाने का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुजुर्ग से जवान करने का झांसा देकर लोगों से 35 करोड़ रुपये ठगने वाले फरार राजीव और उसकी पत्नी रश्मि ने पैसे ऐंठने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी नाम इस्तेमाल किया था। पीड़ितों ने मामले की जांच कर रही एसआईटी के सामने बयान दर्ज कराते हुए बताया कि जालसाज दंपती ने अपने प्रेजेंटेशन के दौरान बताया कि प्रधानमंत्री मोदी से लेकर कई खिलाड़ी व फिल्मी सितारे तक विदेश जाकर इस ऑक्सीजन थेरेपी को लेते हैं, इसीलिए वह इतने तंदरुस्त दिखते हैं। ठगी का शिकार हुई रेडीमेड कपड़ा कारोबारी की पत्नी ममता ने पुलिस को बताया कि जिम में आने वाले लोगों से दोनों पूछते थे कि प्रधानमंत्री इतने ऊर्जावान कैसे रहते हैं? 24 में से 20 घंटे काम कैसे करते हैं? फिर खुद ही जवाब देते थे कि उनका चेहरा इसी इस्राइली टाइम मशीन की वजह से चमकता है। यही नहीं, उन लोगों ने अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान जैसे सिने अभिनेताओं का भी हवाला देकर विश्वास दिलाया।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने बताया कि प्रेजेंटेशन इतनी बेहतरीन थी कि हम फर्जी और असली में अंतर ही नहीं कर पाए। । एक पीड़िता के अनुसार ठगों ने बताया कि चूंकि यह थेरेपी बेहद महंगी और अभी तक सिर्फ विदेशों में ही उपलब्ध थी, इसी वजह से लोग इसका लाभ नहीं ले पा रहे थे। हालांकि अब यह मशीन उपलब्ध है और वह इसे कानपुर में लाए हैं ताकि लोगों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन

16 दिन में पहुंची 20 शिकायतें
जानकारी के अनुसार मामला सामने आने के 16 दिन में 20 पीड़ितों के शिकायती पत्र पुलिस को मिल चुके हैं जिनकी जांच जारी है। इसके अलावा भी कई लोग लोग मामले की जानकारी तो दे रहे हैं, लेकिन बदनामी के डर की वजह से पुलिस के सामने नहीं आ रहे।

नेटवर्क मार्केटिंग के फंडे से जोड़ा लोगों को
सूत्रों के अनुसार जिम चलाने वाले दंपती ने नेटवर्क मार्केटिंग के जरिये 1000 से ज्यादा लोगों को जोड़ा। कई लोगों का इस्राइल की मशीन से इलाज भी कर दिया। आरोप है कि इनमें कई केस ऐसे हैं जिनमें लोगों के चेहरे जल गए हैं। उनके चेहरों पर सफेद निशान पड़ गए हैं।

करोड़ों की नहीं, ढाई लाख के कबाड़ से बनी मशीन
ठग दंपती जिस मशीन को इस्राइल की मशीन बता रहे थे वह 25 करोड़ की नहीं, केवल 2.5 लाख रुपये के कबाड़ को जोड़कर तैयार करवाई गई थी। कुछ महीने पहले राजीव दुबे ने फोटो और वीडियो दिखाकर लोगों को एक प्लान बताया। इसमें कहा कि इस्राइल के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी रिसर्च की है जिसमें 64 साल से ज्यादा उम्र के 35 लोगों को एक प्रेशराइज चैंबर में हफ्ते में 5 दिन शुद्ध आक्सीजन दी जाती थी। इसी के जरिये भूमिका तैयार कर उन्होंने झांसा देकर ठगी की।

मशीन लगवाने के साथ लोगों को फंसाने के लिए दो प्लान तैयार किए...
पहली स्कीम : फीस 6 हजार
इसमें 1 कस्टमर को 10 बार ऑक्सीजन थेरेपी दी जा रही थी। 1 एचवाट (थेरेपी), 1 हाइड्रा (फेशियल)।
दूसरी स्कीम : फीस 90 हजार
इसमें 1 कस्टमर को 10 बार ऑक्सीजन थेरेपी दी जा रही थी। 60 एचवाट (थेरेपी), 3 हाइड्रा (फेशियल)
विज्ञापन

कमीशन और हैंपर के जरिये बनाया नेटवर्क
दंपती ने नेटवर्क मार्केटिंग प्लान में 1 साल बाद 90 हजार वाली स्कीम 3 लाख रुपये की होने का दावा किया। कहा गया कि अगर कोई व्यक्ति पूरी थेरेपी नहीं लेता है, तो कंपनी 1 साल बाद एडवांस के पूरे पैसे वापस कर देगी। वहीं लोगों को नेटवर्क मार्केटिंग के जरिये जोड़ने वालों को पहले व्यक्ति पर 10 प्रतिशत, दूसरे पर 5 प्रतिशत, तीसरे पर 4 प्रतिशत, चौथे पर 3 प्रतिशत और पांचवें पर 2 प्रतिशत और फिर 1 प्रतिशत कमीशन मिलने की बात कही गई। 50 प्रतिशत एक साथ लेकर आने वालों को गिफ्ट हैंपर दिए जाने का सिस्टम बनाया गया था।

कोई एड देखकर फंसा तो कोई मोटिवेशनल क्लास में जाकर
पीड़ित प्रकाश यादव ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर झांसे में आ गए थे। वहीं कई पीड़ितों ने बताया कि लोगों का ब्रेनवॉश करने के लिए दंपती अखबारों की कटिंग और वीडियो रखते थे। 3 घंटे की मोटिवेशनल क्लास भी दी जाती थी। धर्मेंद्र कुमार व राजीव ने भी अपने बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed