{"_id":"60c4d5888ebc3e8758066442","slug":"case-of-indecent-remarks-on-minister-of-state-three-member-committee-will-investigate-viral-audio","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महोबा: राज्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी में नपे तहसीलदार, तीन सदस्यीय समिति करेगी वायरल ऑडियो की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: राज्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी में नपे तहसीलदार, तीन सदस्यीय समिति करेगी वायरल ऑडियो की जांच
Sat, 12 Jun 2021 09:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 12 Jun 2021 09:11 PM IST
विज्ञापन
राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल के शुक्रवार को महोबा जिला भ्रमण के दौरान देरी से आने पर कुलपहाड़ तहसील के दो प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल होने के मामले की जांच जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय समिति को सौंपी है।
ऑडियो में राज्यमंत्री को अपशब्द कहे जाने का आरोप है। उधर, तहसीलदार को कुलपहाड़ से हटाकर जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। बता दें प्रदेश के स्टांप, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल केे शुक्रवार को जिला आगमन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

राज्यमंत्री के ढाई घंटे देरी से पहुंचने पर कुलपहाड़ तहसील के एक प्रशासनिक अधिकारी भड़क गए। उन्होंने अधिकारी से फोन पर बात करते हुए कहा कि ऐसे प्रोटोकाल मैं कभी रिसीव नहीं करता, रद्दी की टोकरी में डाल देता था। इस बातचीत में अफसर ने मंत्री के लिए अभद्र टिप्पणी भी की, जिसका ऑडियो वायरल हो गया।
मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने वायरल ऑडियो की जांच के लिए एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग की अध्यक्षता में, डीआईओ एनआईसी योगेंद्र परिहार, डिप्टी कलेक्टर सौरभ पांडेय की तीन सदस्यीय समिति गठित कर तीन दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी है।
एडीएम जुबेर बेग ने बताया कि तहसीलदार कुलपहाड़ कृष्णराज सिंह को कुलपाहड़ से हटाकर जिला मुख्यालय में संबद्ध कर दिया गया है। जांच जारी है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया जांच रिपोर्ट आने बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।