फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   case of enemy property's in Kanpur

कानपुर: संपत्ति में खेल के बाद भी आरोपियों के पक्ष में लगी थी रिपोर्ट, शत्रु संपत्ति का मामला

Fri, 12 Feb 2021 11:48 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 12 Feb 2021 11:48 AM IST
विज्ञापन
case of enemy property's in Kanpur
कोर्ट ने सुनाया फैसला - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बेकनगंज के प्राचीन मंदिर पर कब्जा कर उसे शत्रु संपत्ति दर्शा कर खरीद-फरोख्त के मामले में जिला प्रशासन को सौंपी गई रिपोर्ट में खेल किया गया था। मामले की जांच कर रहे पूर्व एसीएम तीन ने नगर निगम के अभिलेखों में खेल होने के बाद भी बिना किसी आपत्ति के आरोपियों के पक्ष में ही अपनी रिपोर्ट लगा दी थी।
विज्ञापन


जबकि, एक ही संपत्ति को निश्चित समय के बाद मामूली सा बदलाव कर दो अलग-अलग पतों के रूप में दिखा दिया गया था। शत्रु संपत्ति संरक्षण संघर्ष समिति की कैसर जहां ने तत्कालीन डीएम विजय विश्वास पंत से इस संबंध में शिकायत की थी, जिसके बाद उन्होंने तत्कालीन एसीएम तीन को जांच सौंपी थी। 
विज्ञापन

एसीएम ने बयानों और दस्तावेजों के आधार पर संपत्ति की खरीद-फरोख्त को सही ठहराया था। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में बदले गए पते के आधार पर मंदिर को निजी संपत्ति बताया था, जिससे उसे बेचने का अधिकारी होने की बात कही थी। सन 1927 से 1948 तक प्राचीन मंदिर का पता 99/14 बेकनगंज दर्ज था।

इसके बाद 1953 से 1958 में प्राचीन मंदिर के पते को नगर निगम की पंचसाला (पंचवर्षीय रिपोर्ट) में दो भाग में दर्शाया गया, जिसमें एक का पता 99/14 व दूसरे भाग को 99/14-ए  के रूप में दर्शाया गया। इस समयांतराल में पते में हुए बदलाव को लेकर एसीएम ने भी कोई आपत्ति अपनी रिपोर्ट में दर्ज नहीं कराई थी।

एसीएम ने अपनी रिपोर्ट में इसकी जानकारी तो दी थी लेकिन, एक ही इमारत को दो भाग में कैसे कर दिया गया, इसकी जानकारी नहीं दे सके थे। इसके बाद भी रिपोर्ट खरीद-फरोख्त करने वालों के पक्ष में लगा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed