फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of cheating in the name of admission in MBBS

एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर ठगी का मामला: दिल्ली में मिली आरोपियों की लोकेशन, फेक आईडी पर हैं सिम

Thu, 14 Apr 2022 11:45 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 14 Apr 2022 11:45 AM IST
सार

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एडमिशन कराने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी के मामले में एसीपी स्वरूपनगर व्रजनारायण सिंह का कहना है कि कई पुख्ता सुराग मिले हैं, उस आधार पर तफ्तीश जारी है। जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे। 

विज्ञापन
Case of cheating in the name of admission in MBBS
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एडमिशन कराने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वालों की लोकेशन दिल्ली व गाजियाबाद में मिली है। एक टीम शहर से रवाना हो गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी जो मोबाइल नंबर इस्तेमाल कर रहे हैं वह फेक आईडी पर हैं।
विज्ञापन


आशंका है कि प्रीएक्टिवेटेड सिमों का इस्तेमाल हो रहा है। वर्तमान में ये नंबर बंद हैं। अन्य नंबरों को ट्रेस कर सर्विलांस टीम ने आरोपियों के बारे में पुख्ता जानकारी जुटाई है। रुड़की निवासी महक सिंह सैनी से 27 लाख 23 हजार रुपये की ठगी जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के नाम पर की गई थी।
विज्ञापन


महक ने स्वरूपनगर थाने में कुणाल, अनुभव व कथित एचओडी मेडिकल कॉलेज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। स्वरूपनगर पुलिस के मुताबिक वादी की तरफ से कुछ मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए गए थे। उनकी पड़ताल से पता चला कि आरोपियों की लोकेशन दिल्ली व गाजियाबाद में है, इसलिए तत्काल एक टीम दिल्ली रवाना हो गई है। एसीपी स्वरूपनगर व्रजनारायण सिंह का कहना है कि कई पुख्ता सुराग मिले हैं, उस आधार पर तफ्तीश जारी है। जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुणे के गिरोह से कनेक्शन तलाश रही पुलिस 
पुलिस अफसरों ने बताया कि कुछ समय पहले पुणे में एक दर्जन छात्रों से करोड़ों की ठगी हुई थी। यह ठगी भी मेडिकल कॉलेज में दाखिले के नाम पर की गई थी। इसलिए पुणे पुलिस से संपर्क कर इस गिरोह के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अगर उससे कोई कनेक्शन मिलता है तो तफ्तीश थोड़ी आसान हो जाएगी और आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed