फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Case of breakage of locks in Anupam Dubeys Kurk Hotel, Lekhpal filed a report on three including the watchman

Anupam Dubey: कुर्क होटल में ताले टूटने का मामला, लेखपाल ने जताया साजिश का शक, चौकीदार समेत तीन पर रिपोर्ट

Thu, 06 Jul 2023 01:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 06 Jul 2023 01:32 PM IST
सार

Farrukhabad News: बसपा नेता के कुर्क होटल में कमरों के ताले टूटने के मामले में लेखपाल ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। होटल में पांच कमरों के ताले और पांच के के हैंडल टूटे पाए गए थे।  पुलिस ने संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Case of breakage of locks in Anupam Dubeys Kurk Hotel, Lekhpal filed a report on three including the watchman
बसपा नेता अनुपम दुबे के कुर्क होटल में चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में गैंगस्टर के आरोपी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे के होटल में मंगलवार सुबह कमरों के ताले तोड़कर पंखा ले जाने के मामले में लेखपाल ने चौकीदार, होटल कर्मी व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा कि पांच ताले तोड़े और पांच दरवाजों के हैंडल निकाले गए हैं।

विज्ञापन

लेखपाल ने होटल कर्मियों पर साजिश में शामिल होने का शक जताया है। फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे इन दिनों फिरोजाबाद जेल में बंद है। उसका ठंडी सड़क स्थित गुरुशरणम होटल प्रशासन ने कुर्क कर लिया है। होटल की प्रशासक तहसीलदार श्रद्धा पांडेय हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह चोरों ने मुख्य भवन के हैंडल तोड़कर पांच दरवाजों के ताले तोड़ दिए। साथ ही, पांच अन्य कमरों के दरवाजों के हैंडल तोड़े गए। तहसीलदार के निर्देश पर क्षेत्रीय लेखपाल संजीव दुबे ने राजेपुर थाने के गांव खंडौली निवासी चौकीदार अशोक कुमार, होटल कर्मचारी व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक लिपिक को फोन पर दी सूचना
बताया कि तहसीलदार ने होटल की देखरेख के लिए संग्रह अनुसेवक सर्वेश सिंह को नियुक्त किया है। सर्वेश ने मंगलवार सुबह नौ बजे कार्यालय की सहायक लिपिक कामिनी सक्सेना को फोन पर होटल में चोरी की सूचना दी थी। इसके बाद होटल के पूर्व प्रबंधक अभिषेक को लेकर अन्य राजस्व कर्मियों के साथ जांच की।

हो सकती है घटना में संलिप्तता
होटल में पांच कमरों के ताले और पांच के के हैंडल टूटे पाए गए। कहा कि होटल का कर्मचारी रात में देखरेख के लिए नियुक्त है। इसके बावजूद उसने कोई भी सूचना नहीं दी। लिहाजा घटना में संलिप्तता हो सकती है। पुलिस ने संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।

तहसील प्रशासन ने अपने कर्मी को दी क्लीनचिट
कुर्क संपत्ति शासन-प्रशासन के अधिकार में है। प्रशासक तहसीलदार श्रद्धा पांडेय हैं। लिहाजा कुर्क संपत्ति की सुरक्षा का जिम्मा भी प्रशासन का है। शायद इसी को ध्यान में रखकर तहसीलदार ने होटल की देखरेख के लिए संग्रह अनुसेवक सर्वेश सिंह को नियुक्त किया था।

पांच घंटे बाद अधिकारियों को मिली सूचना
सर्वेश सिंह घटना होने के पांच घंटे बाद अपने विभागीय अधिकारियों को सूचना देते हैं, जबकि संपत्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी उनकी है। इसके बावजूद तहसील प्रशासन ने अपने जिम्मेदार कर्मी को क्लीनचिट देकर निजी चौकीदार और कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज करवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed