फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pregnant woman dies under suspicious circumstances; murder alleged

Farrukhabad News: गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Thu, 29 Oct 2026 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies under suspicious circumstances; murder alleged
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव तुर्क ललैया में बुधवार को आठ माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गांव तुर्क ललैया निवासी जयवीर जाटव की पत्नी सपना (22) करीब आठ माह की गर्भवती थी। जयवीर अपनी मां लौंगश्री और पत्नी के साथ हरियाणा के बल्लभगढ़ में रहकर मजदूरी करते थे। तीन दिन पहले ही वह दोनों को लेकर गांव लौटे थे। बुधवार को सपना की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सीएचसी कायमगंज ले गए। हालत बिगड़ने पर उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। सपना की सास लौंगश्री के मुताबिक, अस्पताल के मुख्य गेट पर पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव लौट आए। पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन



डेढ़ साल पहले किया था प्रेम विवाह

सपना कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव लखमीपुर की रहने वाली थी। उसने करीब डेढ़ साल पहले जयवीर से आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था। जयवीर साइकिल से करतब दिखाने का खेल करता था। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। सपना के पिता संजय ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। सीओ अजय वर्मा ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय गर्भवती की मौत की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed