{"_id":"6ae38f4e8bfe6fa89b086bc7","slug":"after-sighting-the-moon-married-women-prayed-for-the-long-life-of-their-husbands-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-150927-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: चांद का दीदार कर सुहागिनों ने मांगी पति की लंबी उम्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: चांद का दीदार कर सुहागिनों ने मांगी पति की लंबी उम्र
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। हाथों में मेहंदी, माथे पर बिंदी और कलाइयों में चूड़ियां... सोलह शृंगार से सजी सुहागिनों ने चांद का दीदार कर पति की लंबी उम्र की कामना की। चंद्रमा को अर्घ्य देकर चलनी से साजन का चेहरा देखा और पति के हाथ से पानी पीकर करवाचौथ का व्रत तोड़ा। चांद निकलते ही बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की।
करवाचौथ को लेकर सुहागिनें कई दिनों से तैयारियों में जुटी थीं। ब्यूटी पार्लर से लेकर कॉस्मेटिक की दुकानों तक महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। बृहस्पतिवार को सुबह से ही महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। दोपहर बाद पकवान बनाए और सोलह शृंगार कर पूजन की तैयारी में जुट गईं। घरों की छतों पर रंगोली सजाई गई।
दिन ढलते ही महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान से करवाचौथ की पूजा की। सिंधी कॉलोनी में महिलाओं ने थाल बदलकर करवाचौथ के गीत गाए। अंधेरा होते ही महिलाएं और बच्चे छतों पर पहुंच गए। चांद निकलने का इंतजार बढ़ने के साथ ही सुहागिनों की बेताबी भी बढ़ती गई।
विज्ञापन
चांद के निकलते ही महिलाओं ने अर्घ्य देकर पूजन किया और चलनी से पति का चेहरा देखा। पति ने पत्नी का मुंह मीठा कराकर पानी पिलाया और व्रत खुलवाया। इसके बाद महिलाओं ने पति और घर के बड़े-बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
=======
फोटो-26 मोबाइल पर वीडियो कॉल करती पुष्पांजलि। संवाद
वीडियो कॉल कर किया पति का दीदार
सिंधी कॉलोनी में एकत्र महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन किया। सहेलियों के साथ सेल्फी ली। जिन महिलाओं के पति किसी कारण घर नहीं आ सके, उन्होंने वीडियो कॉल कर पति का दीदार किया। पांचाल घाट पर रहने वाली पुष्पांजलि भदौरिया ने वीडियो कॉल कर पति नारायण का दीदार किया। चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति की लंबी उम्र की कामना की और व्रत का पारण किया। इस दौरान कोमल, कृति, प्रेरणा डबानी, नव्या, राधिका बुधवानी, सीमा, मंजू, रागिनी, प्रिया आदि मौजूद रहीं।