{"_id":"6ae38ecfad8ba6b16e0428e4","slug":"heavy-vehicles-will-be-stopped-at-the-border-today-entry-will-not-be-permitted-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-150921-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: आज सीमा पर रोके जाएंगे भारी वाहन, नहीं मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: आज सीमा पर रोके जाएंगे भारी वाहन, नहीं मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में 30 अक्तूबर को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने भारी वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया है। सुबह छह बजे से सीमा पर ही भारी वाहनों को रोककर रात आठ बजे तक जिले में प्रवेश पर रोक रहेगी।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने परीक्षा को देखते हुए 30 अक्तूबर को सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक रूट डायवर्जन का आदेश दिया है। जिले की सीमा के अंदर ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डंपर, लोडर आदि भारी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। एसपी ने कानपुर से फतेहगढ़ आने वाले माल वाहनों को जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज से छिबरामऊ की ओर मोड़ने के आदेश दिए हैं। छिबरामऊ से जलालाबाद होकर फतेहगढ़ को आने वाले वाहन छिबरामऊ से जनपद औरैया के बेला की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे।
मैनपुरी के बेवर से फतेहगढ़ आने वाले वाहन बेवर में ही रोक दिए जाएंगे। एटा से फतेहगढ़ आने वाले वाहन विजयनगर अलीगंज बाईपास पर रोकने के आदेश हैं। शाहजहांपुर से आने वाले वाहन अल्लागंज व जलालाबाद में और शमसाबाद ढाईघाट आने वाले से वाहन जरियनपुर में रुकेंगे। वहीं हरदोई से फतेहगढ़ आने वाले वाहनों को रूपापुर में ही रोक दिया जाएगा।