{"_id":"6ae38f8cf082aa44ae01ee2a","slug":"youth-dies-after-getting-caught-in-a-thresher-while-harvesting-pearl-millet-in-a-field-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-150933-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: खेत में बाजरा काटते समय थ्रेशर में फंसकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: खेत में बाजरा काटते समय थ्रेशर में फंसकर युवक की मौत
विज्ञापन
नवाबगंज। गांव वेग में बाजरा की खंदाई करते समय थ्रेशर में जाने से युवक के चीथड़े उड़ गए। थ्रेशर को खोले जाने के बाद उसके शव को निकाला जा सका। घटना देख लोगों का दिल दहल गया।
थाना क्षेत्र के गांव वेग निवासी तिरमल सिंह का पुत्र अनुभव यादव (19) बृहस्पतिवार शाम अपने चचेरे भाई अजय का बाजरा थ्रेशर से कटवा रहा था। बोरी के फट्टे से बाजरा डालते समय अनुभव अचानक बोरी सहित थ्रेशर में चला गया। इससे वहां हड़कंप मच गया। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर बंद किया। इसके बाद काफी प्रयास करने के बावजूद अनुभव का शव थ्रेशर से बाहर नहीं निकाला जा सका।
बाद में थ्रेशर खोलकर शव निकाला गया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, हलका इंचार्ज गीतम सिंह फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। अनुभव अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी तीन बहनें हैं। कंचन की शादी हो चुकी है। रितु, गार्गी उससे छोटी हैं। वह बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। पुत्र की मौत पर पिता बेहोश हो गए। मां अनीता देवी रो-रोकर बेहाल हो गई। भाईदूज का त्योहार नजदीक होने से बहनें विलाप करती रहीं। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि पंचनामा की कार्रवाई कराई जाएगी। (संवाद)