फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Case of betting and gambling operation, seven lines including SWAT in charge and policeman were present

Fatehpur: सट्टा-जुआ संचालन का मामला, अधिकारियों से हुई थी शिकायत, स्वाट प्रभारी व कोतवाल समेत सात लाइन हाजिर

Thu, 12 Oct 2023 03:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 12 Oct 2023 03:30 PM IST
सार

Fatehpur Crime: स्वाट टीम प्रभारी समेत अन्य कर्मियों पर कार्रवाई के पीछे शहर में सट्टा संचालन का फलना-फूलना है। सैयदवाड़ा इलाके में सट्टा संचालन का तीन दिन पहले वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस हरकत में नहीं आई थी।

विज्ञापन
Case of betting and gambling operation, seven lines including SWAT in charge and policeman were present
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले में सट्टा और जुआ संचालन के आरोप में स्वाट प्रभारी और बिंदकी कोतवाल समेत सात पुलिस कर्मी लाइन हाजिर किया गया है। मामले की उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद कार्रवाई मानी जा रही है। पुलिस अधिकारी जनहित में कार्रवाई की बात कह रहे हैं। एसपी उदयशंकर सिंह ने बिंदकी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार चतुर्वेदी और बिंदकी में तैनात कांस्टेबल विवेक मिश्रा को लाइन हाजिर किया है।

विज्ञापन

स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल शाहनवाज, इंटेलीजेंस विंग में तैनात कांस्टेबल कृष्ण कुमार, सदर कोतवाली के आबूनगर चौकी प्रभारी शिव कुमार यादव, कांस्टेबल रामरतन को भी लाइन हाजिर किया है। बिंदकी कोतवाल व कांस्टेबल विवेक के पीछे कार्रवाई को लेकर पुलिस सूत्र बताते हैं कि ईदगाह इलाके में एक पुराना सट्टा संचालक करीब छह माह से बड़े पैमाने पर जुआ का संचालन कर रहा है।

विज्ञापन

तीन दिन पहले वीडियो हुआ था वायरल
जुआ संचालन के पीछे स्थानीय पुलिस मूकदर्शक बनी रही। संचालक बिंदकी का ही रहने वाला है। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से हुई थी। स्वाट टीम प्रभारी समेत अन्य कर्मियों पर कार्रवाई के पीछे शहर में सट्टा संचालन का फलना-फूलना है। सैयदवाड़ा इलाके में सट्टा संचालन का तीन दिन पहले वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस हरकत में नहीं आई थी। इस पर अधिकारियों के द्वारा कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed