फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case filed against Surya Hospital manager and staff for giving expired injection to a girl

Kanpur: बच्ची को एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने का मामला, सूर्या अस्पताल प्रबंधक और स्टाफ पर मुकदमा

Fri, 28 Jun 2024 12:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 28 Jun 2024 12:32 PM IST
सार

Kanpur News: रामादेवी स्थित नर्सिंग होम में छह माह की बच्ची को छह माह पहले एक्सपायर हुआ इंजेक्शन लगा दिया गया था। मामले में अस्पताल के प्रबंधक और स्टाफ पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Case filed against Surya Hospital manager and staff for giving expired injection to a girl
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में रामादेवी स्थित सूर्या अस्पताल में छह माह की बच्ची को एक्सपायरी इंजेक्शन लगाए जाने के मामले में पुलिस ने अस्पताल प्रबंधक और नर्सिंग स्टाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बच्ची की मां ने इसकी शिकायत सीएमओ कार्यालय में भी की है।

विज्ञापन

चकेरी के सफीपुर निवासी साक्षी तिवारी बुधवार को छह माह की बच्ची दर्शिता को रूटीन इंजेक्शन लगवाने के लिए सूर्या अस्पताल ले गईं थीं। नर्सिंग स्टाफ जीतू पाल ने बच्ची को छह माह पुराना इंजेक्शन लगा दिया था, जिससे बच्ची की हालत खराब हो गई थी।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने के बाद परिजनों ने हंगामा किया था। थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी कर्मचारी जीतू पाल और अस्पताल प्रबंधक डॉ. सविता साहू व अन्य नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही, धमकी देने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला खत्म करने के लिए लालच देने का आरोप
साक्षी ने बताया कि एफआईआर दर्ज न कराने के लिए अस्पताल प्रबंधन के कुछ लोगों ने घर पहुंचकर रुपये का लालच दिया था। मना करने पर उन्हें धमकी दी। पीड़िता ने इसकी शिकायत सीएमओ कार्यालय में भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed