फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case filed against 43 people in Biryani's case

बिरयानी के मामले में 43 लोगों पर केस दर्ज

Thu, 05 Sep 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 43 people in Biryani's case
चरखारी (महोबा)। ग्राम सालट में 31 अगस्त को एक धार्मिक समारोह के बाद के भोज में बिरयानी खाने वाले वर्ग विशेष के लोगों पर उठी आपत्ति ने अब मुकदमे की शक्ल ले ली है। शाकाहारियों को धोखे से मांसाहारी बिरयानी खिलाए जाने के आरोप की तहरीर पर पुलिस ने 23 नामजद समेत 43 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

चरखारी कोतवाली में कल्लू, शहादत, छुट्टन, रमजान, रशीद, मुन्ना, पप्पू, मजीद, नजीर, कमरुद्दीन, हजरत, बशीर, राजू, अंसार, अकरम, साबिर, शरीफ, समीम, यूनुस, यूसुफ निवासी गण स्वासामाफ, भूरा व मुन्ना निवासी लाड़पुर सहित 23 नामजद व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कुछ अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों वर्गों के बीच इस मुद्दे को लेकर खींचतान न हो, इसके मद्देनजर गांव में फोर्स लगा दी है।
विज्ञापन

पिछले दिनों यह मामला तब चर्चा में आया था, जब कुछ लोगों के मुर्गे की बिरयानी खाने पर उनके साथियों ने शुद्धीकरण के लिए गंगा स्नान और अनुष्ठान करने पर जोर दिया था। इसके बाद बिरयानी खाने वालों ने समारोह के आयोजकों से अनुष्ठान खर्च के लिए धनराशि की मांग की थी। इसकी जानकारी होने पर कोतवाल ने दोनों पक्षों को बैठाकर वार्ता की तो धोखे की बजाय पूरी जानकारी के बाद मुर्गे की बिरयानी खाए जाने की बात सामने आई। सोमवार को दोनों पक्षों को समझाकर आरोप-प्रत्यारोप पर विराम लग जाने की बात कोतवाल ने कही थी। मंगलवार को क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के सामने कुछ लोगों ने यह मुद्दा रखते हुए शाकाहारियों को धोखे से मांसाहारी बिरयानी खिलाए जाने का आरोप लगाया। विधायक ने थाना प्रभारी को निर्देश दिए थे कि अगर धोखे से बिरयानी खिलाई गई है तो दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed