फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Casco prevent theft, the stuff we'll sell

केस्को बिजली चोरी रोकें, सामान हम बेच लेंगे

Sun, 28 Feb 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो कानपुर
अमर उजाला, ब्यूरो कानपुर Updated Sun, 28 Feb 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Casco prevent theft, the stuff we'll sell
पॉवर सेविंग एलईडी के बाद अब किस्तों में एसी उपलब्ध करवाने की केस्को की योजना पर बिजली उपकरण विक्रेताओं ने नाराजगी जताई है। कानपुर इलेक्ट्रिक कांट्रैक्टर्स एंड मर्चेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने शनिवार को पदाधिकारियों की आपात बैठक बुलाकर केस्को अधिकारियों को कटघरे में खड़ा किया। कारोबारियों ने कहा कि एनर्जी सेविंग के नाम पर उपकरण बेचकर केस्को बिजली उपकरण कारोबारियों का रोजगार छीन रहा है।  एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव मेहरोत्रा ने कहा कि केस्को पहले अपना काम करे, उपकरण बेचने का काम हम कर लेंगे।
विज्ञापन

कहा कि केस्को बिजली चोरी रोक ले तो खुद ब खुद खपत सुधर जाएगी। विभाग के अधिकारी अपना मूल काम नहीं कर रहे। साथ ही सवाल उठाया कि सरकार से सब्सिडी लेकर या फिर किसी कंपनी से करार करके सस्ते उपकरण यदि सरकारी विभाग बेचने लगेंगे तो व्यापारी क्या करेगा? चेयरमैन गोपाल कृष्ण तिवारी ने कहाकि धीरे धीरे केस्को हर तरह के उपकरण बेचने लगेगा तो यहां का बिजली कारोबारी बुंदेलखंड के किसानों की तरह आत्महत्या करेगा। महामंत्री प्रवीण आनंद ने कहा कि सरकारी विभाग को यह काम करवाना ही है तो वह कारोबारियों को सौंपे न कि खुद ही करने लगे। इस दौरान अरुणेश वाजपेयी, ऊधमदास जागरानी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed