फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cars strike on vip road, ruckus

वीआईपी रोड पर कारें भिड़ीं, हंगामा

Wed, 26 Aug 2015 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Wed, 26 Aug 2015 02:33 AM IST
विज्ञापन
Cars strike on vip road, ruckus
वीआईपी रोड पर दो कारों में भिड़ंत के बाद हंगामा हुआ। एक कार में दो युवतियां और ड्राइवर शराब के नशे में मिले जबकि दूसरी कार में कारोबारी विजय गोसाई अकेले थे। ड्राइवर और युवतियां कारोबारी पर भारी पड़ने लगे। इसे देख राहगीर और आसपास के लोग जुटे और नशे में धुत लोगों को जमकर पीटा।
विज्ञापन


सूचना पर कोहना पुलिस पहुंची और सभी का मेडिकल कराया। नशे की पुष्टि होने पर तीनों का चालान कर दिया गया। इधर, थाने में कार्रवाई के गुस्साए मंगलामुखी समाज के लोगों ने आरोपियों को छुड़ाने के लिए हंगामा किया।
विज्ञापन


नजीराबाद के आरके नगर निवासी विजय गोसाईं ने बताया कि मंगलवार की दोपहर वह कार से वीआईपी रोड होते हुए घर की तरफ जा रहे थे। रेव थ्री के सामने तिलक नगर मोड़ पर सामने से एक कार आई और उनकी कार में टक्कर मार दी। इसके बाद ड्राइवर कार लेकर भागने लगा तो उन्होंने पीछा करके पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों कार में शराब पीने के साथ ही अश्लील हरकतें कर रहे थे। कार में सवार दो युवतियां और ड्राइवर उनसे भिड़ गए और मारपीट पर आमादा हो गए। उनके मदद की गुहार लगाने पर जुटी भीड़ ने ड्राइवर और युवतियों को पीटा। सूचना पाकर एसओ फोर्स के साथ पहुंचे और भीड़ के चंगुल से तीनों को छुड़ाकर थाने ले आए।


एसओ ने बताया कि उन्नाव के शुक्लागंज मिश्रा कालोनी निवासी ड्राइवर मोनू दुबे और गोविंद नगर में रहने वाली दो युवतियां शराब के नशे में मिलीं। कार मंगलामुखी समाज से जुड़े एक शख्स की है। विजय के कोई कार्रवाई नहीं चाहने की बात लिखकर देने पर आरोपियों का शराब पीने और कार का मोटर व्हीकल एक्ट में चालान हुआ है। देर शाम आरोपियों को जमानत को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed