फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Caring for old animals in the zoo has become a challenge special tonics and medicines are being given

Kanpur: चिड़ियाघर के बूढ़े वन्यजीवों की देखरेख बनी चुनौती, बढ़ी खुराक संग दिए जा रहे विशेष टॉनिक व दवाइयां

Fri, 03 Jan 2025 05:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 03 Jan 2025 05:34 PM IST
सार

Kanpur News: डॉ. अनुराग के मुताबिक सभी वृद्ध प्राणियों के भोजन में सर्दियों की शुरूआत में ही वृद्धि की गई थी। बढ़ती ठंड के बीच जीवों को विशेष टॉनिक दिए जा रहे हैं, जिनसे वह शरीर को गर्म रख सकें और उन्हें ऊर्जा मिल सके। सभी कीपरों को निर्देश है कि प्राणियों के सुस्त होने पर तत्काल डॉक्टरों को सूचित करें।

विज्ञापन
Caring for old animals in the zoo has become a challenge special tonics and medicines are being given
कानपुर चिड़ियाघर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर चिड़ियाघर में बढ़ती ठंड के बीच औसत आयु पूरी कर चुके वन्यजीवों की देखरेख चुनौतीपूर्ण हो गई है। नियमित अंतराल पर डॉक्टरों की टीम वन्यजीवों का हेल्थ चेकअप कर रही है। वन्यजीवों का शरीर गर्म रहे इसके लिए विशेष दवाएं व खानपान के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन

चिड़ियाघर में लगभग एक दर्जन वन्यजीव हैं, जो अपनी औसत आयु पूरी कर चुके हैं और वृद्धावस्था में हैं। इनमें प्रमुख रूप से हिमालयन भालू राधा (26) और प्रिया (15), शेर अजय (15), हिप्पो डॉली (41), थामिन डीयर, तेंदुआ श्याम (15), सोहन (16) शामिल हैं।

विज्ञापन

दो कीपरों की सुबह शाम लगाई गई है ड्यूटी
मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ.अनुराग सिंह ने बताया बीते एक सप्ताह से लगातार भीषण ठंड पड़ रही है, ऐसे में वृद्ध वन्यीजीवों की देखरेख चुनौतीपूर्ण हो गई है। सभी वृद्ध वन्यजीवों के बाड़े में पुआल, पर्दे और हीटर के इंतजाम किए गए हैं। वृद्ध जीवों को बाड़े में निश्चित समय के लिए निकाला जा रहा है। प्रत्येक वन्यजीव के बाड़े पर दो कीपरों की सुबह शाम ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन

खाने में टॉनिक, कैल्शियम और मल्टीविटामिन दे रहे
डॉ. अनुराग के मुताबिक सभी वृद्ध प्राणियों के भोजन में सर्दियों की शुरूआत में ही वृद्धि की गई थी। बढ़ती ठंड के बीच जीवों को विशेष टॉनिक दिए जा रहे हैं, जिनसे वह शरीर को गर्म रख सकें और उन्हें ऊर्जा मिल सके। इसके साथ ही भोजन संग कैल्शियम और मल्टीविटामिन दिए जा रहे हैं। डॉक्टरों की टीम दिन में तीन बार नियमित रूप से प्राणियों का चेकअप कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed