{"_id":"67d1dfd92b9ae9857105ce0d","slug":"caretakers-locked-the-cowshed-after-not-receiving-their-honorarium-etawa-news-c-216-1-etw1002-122687-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मानदेय न मिलने पर केयर टेकरों ने गोशाला पर डाल दिया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मानदेय न मिलने पर केयर टेकरों ने गोशाला पर डाल दिया ताला
Thu, 13 Mar 2025 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
बसरेहर। ग्राम पंचायत परौली रमाइन की गांव नगला हरी की गोशाला की देखरेख करने वाले केयर टेकरों ने होली पर मानदेय न मिलने पर हड़ताल कर दी। गोशाला पर ताला डाल दिया। गोवंशों को चारा भी नहीं डाला।
गोशाला पर पहुंचे पशुपालन विभाग के डाॅक्टर घनश्याम तिवारी ने कर्मचारियों को समझा बुझाकर गोशाला का ताला खुलवाया और केयर टेकरों को शीघ्र मानदेय दिलवाने का आश्वासन दिया। गोवंशों को दोपहर दो बजे चारा डाला। गोशाला में 550 गोवंश हैं।
कर्मचारी अशोक कुमार, संजीव कुमार, रितिक कुमार, उपेंद्र सिंह, अनिल कुमार, जयपाल सिंह ,दीवान सिंह ,ललित कुमार, आदि ने बताया कि होली के त्योहार को मात्र दो दिन बचे हैं।
विज्ञापन
अभी तक उनके खाते में वेतन नहीं पहुंचा है, जिससे वह घर के जरूरी काम नहीं कर पा रहे हैं। बताया गया कि दोपहर बाद सभी कर्मचारियों के खाते में रुपए डाल दिए गए।
पंचायत सचिव प्रदीप ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण वेतन नहीं लग पा रहा था। सभी का वेतन उनके खाते में पहुंचा दिया गया है।