{"_id":"68cb1523c67c53210800d324","slug":"career-information-will-be-provided-in-council-schools-kanpur-news-c-220-1-ka21001-131827-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: परिषदीय स्कूलों में दी जाएगी कॅरिअर की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: परिषदीय स्कूलों में दी जाएगी कॅरिअर की जानकारी
Thu, 18 Sep 2025 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। पीएमश्री योजना में चयनित परिषदीय स्कूलों में कॅरिअर गाइडेंस एंड काउंसिलिंग प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों की रुचि और क्षमता के अनुरूप सही दिशा देना है, ताकि वे भविष्य में उचित कॅरिअर विकल्प चुन सकें।
जिले में 1832 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इनमें पीएमश्री उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में विशेष काउंसिलिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे। विशेषज्ञ बच्चों से बातचीत कर उनकी क्षमताओं को परखेंगे और उनकी रुचि के अनुसार संभावित क्षेत्रों की जानकारी देंगे। विद्यार्थियों को विज्ञान, कला, वाणिज्य, तकनीकी शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़े विभिन्न विकल्पों से अवगत कराया जाएगा।
विभाग के अनुसार ग्रामीण और छोटे कस्बों के बच्चों को अक्सर सही मार्गदर्शन की कमी के कारण अपने कॅरिअर को लेकर असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ता है। इस पहल से उन्हें समय रहते दिशा मिलेगी और वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकेंगे। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि यह कार्यक्रम बच्चों के भविष्य को न केवल सुरक्षित बनाएगा, बल्कि उन्हें नए अवसरों की ओर भी अग्रसर करेगा। इस योजना से परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा और शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। इन का आयोजन शुरू कर दिया गया है।