{"_id":"67ace84988d83caa5401411d","slug":"car-overturned-after-hitting-a-saree-woman-and-two-children-injured-etawa-news-c-216-1-etw1002-121489-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: साड़ से टकराकर कार पलटी, महिला और दो बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: साड़ से टकराकर कार पलटी, महिला और दो बच्चे घायल
विज्ञापन
बकेवर। मंगलवार को हुए दो अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
थाना क्षेत्र के ग्राम दिलीपनगर मड़ैया निवासी पंकज निषाद अपनी पत्नी अनीता, पीयूष (07), एकलव्य (06) के साथ कार पर सवार होकर दिल्ली से चलकर अपने गांव आ रहे थे। रास्ते में बिजौली के आगे पूनम ढाबा के सामने पंहुची कार हाईवे काले रंग के एक सांड से टकराकर पलट गई। हादसे में अनीता और उनके दोनों बच्चे घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची बिजौली पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
पलटी कार और मृत सांड के शव को हाईवे से हटवाया तब कहीं हाईवे पर यातायात पूरी तरह बहाल हो सका। वहीं दूसरी घटना मंगलवार शाम लवेदी में हुई। धुबियाई गांव निवासी राकेश चौहान अपनी साइकिल से गांव लौट रहे थे। रास्ते में गांव के पास एक बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।