{"_id":"5d3720788ebc3e6cac647467","slug":"car-hit-father-and-son-father-died-on-the-spot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अनियंत्रित कार ने पैदल जा रहे पिता पुत्र को रौंदा, पिता की मौत बेटा जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अनियंत्रित कार ने पैदल जा रहे पिता पुत्र को रौंदा, पिता की मौत बेटा जिला अस्पताल में भर्ती
Tue, 23 Jul 2019 08:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 23 Jul 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में निराला पार्क के पास अनियंत्रित कार ने पैदल जा रहे पिता पुत्र को रौंद दिया। हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला।
पुलिस कार का पता लगा रही है। सफीपुर कोतवाली के भुइयनखेड़ा मजरा माथर गांव निवासी मुरली (50) स्व तुला का बेटा राहुल चंडीगढ़ में मजदूरी करता है। मंगलवार सुबह वह चंडीगढ़ से उन्नाव आना था। जिस पर मुरली बेटे राहुल को लेने के लिए सुबह छह बजे उन्नाव रेलवे स्टेशन पहुंच गया।

चंडीगढ़ से आए बेटे को लेने रेलवे स्टेशन आया था
बेटे को लेने के बाद वह निराला पार्क के रास्ते से सिविल लाइंस टेंपो स्टैंड जा रहा था। निराला पार्क के निकट हरदोई ओवरब्रिज की ओर से आ रही कार ने मुरली व राहुल को रौंद दिया।
कार की टक्कर लगने से पिता पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मार्निंग वाक पर निकले लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने मुरली को मृत घोषित कर दिया। जबकि राहुल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।