फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Car fell into ravine after hitting bike rider, three injured

Kanpur News: बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद कार खड्ड में गिरी, तीन घायल

Fri, 15 Mar 2024 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 15 Mar 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Car fell into ravine after hitting bike rider, three injured
शिवली। थाना क्षेत्र के भेवान नहर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड्ड में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार व कार सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों के इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भऊवापुर्वा निवासी गोरा बाइक से शिवली की तरफ जा रहा था। विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार बाइक से टकरा कर खड्ड जा गिरी। हादसे में बाइक सवार गोरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कार चालक कानपुर परमपुरवा के अनस व उसके साथी मुबीन को भी चोंटे आई है। दरोगा मोहम्मद हासिक ने बताया की घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

----
एटीएम बदल कर निकाले दो लाख रुपये

पुखरायां। कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से कार्ड बदल कर एलआईसी के लिपिक के खाते से दो बार में दो लाख रुपये निकाल लिए गए। सूचना पर पुलिस पहुंची पुलिस ने पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रनिया थानां क्षेत्र के रायपुर निवासी जीपी कुशवाहा ने बताया कि वह एलआईसी कार्यालय में लिपिक हैं। गुरुवार को पुखरायां कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से रुपये निकलने पहुंचे। वहां दो युवक पहले से मौजूद थे। उसमें से एक ने मशीन काम न करने की बात कह पीछे हट गया। इसके बाद उसने रुपये निकाले, तभी एक आकर एटीएम निकालने लगा। जब वह समझ नहीं पाए कितने समय उनका एटीएम बदल गया। इसके बाद दो बार में खाते से दो लाख रुपये निकल गए। तब उन्हें एटीएम बदलने की जानकारी हुई। जिसकी सूचना पुलिस को दी। चौकी से पुलिस कर्मी पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज देखते रहे। कोतवाल अंजन कुमार ने बताया कि कोतवाली में सूचना नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed