यूपी में बड़ा सड़क हादसा: औरैया में नहर में गिरी कार, महिला समेत तीन की डूबने से मौत
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कार गंग नहर में गिरने से यह हादसा हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिश्तेदारी में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे एक ही परिवार के तीन लोगों के लिए निचली गंग नहर की क्षतिग्रस्त पटरी काल बन गई। रात के सन्नाटे में इटावा के भरथना निवासी घी कारोबारी की कार बेकाबू होकर नहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार कारोबारी पति, पत्नी व उनके जवान बेटे की कार के अंदर ही मौत हो गई। सुबह जब ग्रामीणों ने पानी के ऊपर कार के पहिये देखे तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कार बाहर निकाली गई तो उसमें तीन शव मिले।
इटावा स्थित थाना व कस्बा भरथना के मोहल्ला मोतीगंज निवासी घी कारोबारी राजीव कुमार गुप्ता (58) अपनी पत्नी मधु गुप्ता (56) और बेटे शुभम (27) के साथ अपनी डस्टर कार से बुधवार को दिबियापुर गए थे। वहां उनके रिश्ते के बहनोई अशोक कुमार की बेटी की शादी थी। रात करीब 12 बजे परिवार घर लौट रहा था। कुछ ही देर बाद अछल्दा थाना क्षेत्र के तुरुकपुर गांव के पास नहर की पटरी पर उनकी कार सीधे नहर के गहरे पानी में जा समाई।
एसडीआरएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन
एसडीआरएफ के निरीक्षक रितेश सचान की अगुवाई में टीम ने नहर के पानी में सर्च ऑपरेशन चलाया, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कोई और हताहत तो नहीं है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके। घटना की जानकारी के बाद फफूंद, एरवाकटरा, बिधूना और कुदरकोट थानों की फोर्स को भी मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
सुबह नहर में ग्रामीणों ने कार देखी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कार बाहर निकलवाई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों के परिजन को सूचना दे दी गई है। -डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, डीएम