फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Car collided with divider while saving wild animal on Bundelkhand Expressway, one youth died and others injure

Bundelkhand Expressway Accident: जानवर को बचाने में हुआ हादसा, कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत

Tue, 26 Jul 2022 05:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 26 Jul 2022 05:53 PM IST
सार

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में परथानिया के समीप एक जानवर को बचाने के चक्कर में कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
Car collided with divider while saving wild animal on Bundelkhand Expressway, one youth died and others injure
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में 109 किमी प्वाइंट पर खड़ी दुर्घटनाग्रस्त क्रेटा कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में परथनिया के पास सोमवार की रात भीषण हादसा हुआ। बिहार के जनपद आरा से उज्जैन के महाकालेश्वर के दर्शन करने जा रहे लोगों से भरी कार सियार को बचाने के चक्कर में डिवाइडर तोड़कर घुस गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो चचेरे भाइयों समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

बता दें कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर लगातार हादसे हो रहे हैं। एक सप्ताह पहले 18 जुलाई को जालौन में खड़े ट्रक में पीछे से कंटेनर टकराने से हरियाणा निवासी चालक की मौत गई थी। बिहार के जनपद आरा निवासी अमन चौरसिया ह्युंडई क्रेटा कार चचेरे भाई राजीव और अभिषेक चौरसिया, धर्मतल्ला रोड, बेरूमठ हावड़ा निवासी सूरज शर्मा और हावड़ा पश्चिम बंगाल निवासी सोहन झा के साथ किसी कार से आरा गए थे।

विज्ञापन

सोमवार को सभी लोग कार से उज्जैन महाकाल के दर्शन करने जा रहे थे। तभी बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर परथनिया गांव के समीप 109 किमी प्वाइंट के पास अचानक निकले सियार को बचाने में कार अंसुलित होकर बीच में बने डिवाइडर को तोड़ते हुए घुस गई। कार कह रफ्तार इतनी तेज थी किह एयरबैग्स खुलकर फट गए और कार सवार सभी लोग पीछे की खिड़ती तोड़कर सड़क पर गिरे।

इस हादसे में कार सवार अभिषेक चौरसिया (19) की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। सूचना पर पहुंची खरेला पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर घायलों को अस्पताल भेजा। हादसे की सूचना पर मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed