फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Captains of all the teams were announced for KPL, Prime Indians Govindnagar took the trophy around its region

Kanpur News: केपीएल के लिए घोषित हुए सभी टीमों के कप्तान, प्राइम इंडियंस गोविंदनगर ने अपने क्षेत्र में घुमाई ट्रॉफी

Wed, 26 Feb 2025 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Captains of all the teams were announced for KPL, Prime Indians Govindnagar took the trophy around its region
जेके कैंट स्पार्टंस का टीम एंथम लॉन्च होने पर डांस करते खिलाड़ी। - फोटो : टीम
कानपुर। दो मार्च से शुरू होने वाली कानपुर प्रीमियर लीग (केपीएल) के लिए मंगलवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी टीमों ने कप्तानों की घोषणा की। मीडिया सेंटर में हुई प्रेसवार्ता में सभी टीमों के कप्तानों से परिचय कराया गया।
विज्ञापन


यहां टीएचएस ब्लास्टर्स आर्यनगर से सतनाम सिंह, कानपुर प्राइम इंडियंस गोविंदनगर से फैज अहमद, कैंट स्पार्टंस ने मानिक बेरी, सीसामऊ सुपर किंग्स से आदर्श सिंह, मयूर मिराकिल्स कल्याणपुर ने मो. शारिम और गंगा बिठूर ने प्रशांत अवस्थी को कप्तान घोषित किया।
विज्ञापन


इस दौरान कप्तानों ने बताया कि लीग के लिए उनकी टीमें अभ्यास कर रहीं है। केसीए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने शहर के खिलाड़ियों को केपीएल जैसा बड़ा मंच दिया है। इस टूर्नामेंट में कई खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से यूपीसीए के चयनकर्ताओं का ध्यान खींचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा खिलाड़ी पहली बार ग्रीनपार्क के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में फ्लड लाइट में खेलेंगे। केसीए के कई खिलाड़ियों के गैर मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं में खेलने से लगे बैन पर कप्तानों ने कहा कि ऐसे खिलाड़ी अपने भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। यदि वह यूपीसीए व उनकी इकाइयों से हटकर खेलेंगे, तो क्रिकेट में कैसे अपना कॅरिअर बना पाएंगे।

चाइनामैन कुलदीप यादव व अंकित राजपूत को केपीएल का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर कप्तानों ने कहा कि दोनों ही खिलाड़ियों ने शहर का नाम ऊंचा किया है। प्रेसवार्ता में कप्तानों के साथ उनके कोच, केपीएल कमिश्नर अश्वनी कोहली, वेन्यू डायरेक्टर संजय तिवारी, सीईओ मनीष मेहरोत्रा, मीडिया मैनेजर अहमद अली खान, सुशील त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

उधर, प्राइम इंडियंस गोविंदनगर टीम ने मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में ट्रॉफी को भ्रमण करवाया। इसकी शुरुआत सचान गेस्ट हाउस चौराहा निकट पेट्रोल पंप से हुई। इसमें बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों से क्रिकेट से जुड़े सवाल किए गए और टीम के नाम की टी-शर्ट दी गई।

जेके कैंट स्पार्टंस और टीएसएच ब्लास्टर्स ने तैयारियां की तेज
जेके कैंट स्पार्टंस ने मंगलवार को कानपुर क्लब में बैठक की। टीम के मालिक आशीष सिंह चौहान ने बताया कि खिलाड़ी लगातार अभ्यास कर रहे हैं। बैठक में कैंट के स्टेशन कमांडर बिग्रेडियर शब्बरुल हसन, केपीएल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर भी शामिल रहे। चेयरमैन ने कप्तान के रूप में माणिक बेरी के नाम की घोषणा की और टीम को समर्पित टीम एंथम भी लॉन्च किया।


वहीं, दूसरी ओर टीएसएच ब्लास्टर्स की टीम के खिलाड़ियों ने मंगलवार को आर्यनगर स्थित टीएसएच मैदान में जमकर अभ्यास किया। मुख्य कोच शशिकांत खांडेकर व कोच आमिर खान की देखरेख में खिलाड़ियों ने जीत की रणनीति पर चर्चा की। टीम को दो हिस्सों में बांटकर एक मैच कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed