{"_id":"69ac8ddd41695b0e2b0e8d14","slug":"captain-eleven-rpca-shyamnagar-and-trident-eleven-won-kanpur-news-c-362-1-ka11003-142925-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कैप्टन इलेवन, आरपीसीए श्यामनगर और ट्राइडेंट इलेवन जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कैप्टन इलेवन, आरपीसीए श्यामनगर और ट्राइडेंट इलेवन जीते
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर सुपर प्रीमियर लीग में शनिवार को हुए मुकाबलों में कैप्टन इलेवन ने रॉयल शमशेर्स को 74 रन से और आरपीसीए श्यामनगर ने रेडविंग्स को 60 रन से हराया। वहीं तीसरे मैच में ट्राइडेंट इलेवन ने अनप्रेडिक्टेबल डॉक्स को आठ विकेट से हराया।
मंटोरा स्थित जीडीसीजी मैदान पर हुए पहले मैच में कैप्टन इलेवन ने 24.1 ओवर में 221 रन बनाए। टीम से अविनाश कुमार ने 58, अभिषेक ने 37 और अमन चतुर्वेदी ने 34 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में रोहित धवन ने चार विकेट लिए। वहीं रॉयल शमशेर्स की टीम 21.3 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से रोहित धवन ने 57 और उत्कर्ष श्रीवास्तव ने 54 रन बनाए। गेंदबाजी में पवन ने तीन, ऋषभ और अमन गुप्ता ने दो-दो विकेट लिए। अविनाश कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
जाजमऊ स्थित जेम्स मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में आरपीसीए श्यामनगर ने 25 ओवर में नौ विकेट पर 172 रन बनाए। टीम से शिवम कुमार ने 60 और श्रेयांश वाजपेयी ने 56 रन बनाए। गेंदबाजी में यश पांडेय और मोहम्मद अकील ने तीन-तीन, वसीम ने दो विकेट लिए। वहीं रेडविंग्स की टीम 19.4 ओवर में 112 रन पर सिमट गई। टीम से मोहिब अंसारी ने 52 रन बनाए। गेंदबाजी में शालू ने तीन, सत्येंद्र और श्रेयांश वाजपेयी ने दो-दो विकेट लिए। श्रेयांश को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
श्यामनगर स्थित आरपीसीए मैदान पर हुए तीसरे मैच में अनप्रेडिक्टेबल डॉक्स ने 25 ओवर में नौ विकेट पर 171 रन बनाए। टीम से अंकुल चौधरी ने 50 रन जोड़े। वहीं गेंदबाजी में ऋषभ ने चार, अशांक ने तीन और डीएम ने दो विकेट लिए। इसके बाद ट्राइडेंट इलेवन ने 22.4 ओवर में दो विकेट पर 172 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम से अभय यादव ने 72 और सुधीर ने 56 रन की पारियां खेलीं। गेंदबाजी में डॉ. अभिषेक और अनिरुद्ध को एक-एक विकेट मिला। अभय यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।