फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   candle March to protest the killing of student

छात्र की हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

Sat, 23 Jan 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात।
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात। Updated Sat, 23 Jan 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
हैदराबाद विश्वविद्यालय के शोध छात्र की हत्या मामले में शुक्रवार की शाम
विज्ञापन
कस्बा अकबरपुर में डॉ. अंबेडकर जन्मोत्सव मेला कमेटी ने कैंडल मार्च निकाला।

राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्रीय मांग पत्र उप जिलाधिकारी अकबरपुर को सौंपा गया।

कमेटी अकबरपुर के अध्यक्ष उमाशंकर कमल ने बताया कि 17 जनवरी को हैदराबाद विश्वविद्यालय के शोध छात्र रोहित वेमुला की हत्या कर दी गई थी। हत्या के विरोध में उन्होंने समर्थकों के साथ कैंडल मार्च निकाला।

उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में मांग की है कि उक्त हत्या के प्रकरण सीबीआई जांच कराई जाए और दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। भारत के समस्त विद्यालयों व शिक्षण संस्थानों में जाति द्वेष भावना से हो रहे अत्याचारों को सतर्कता से निगरानी कर रोक लगाई जाए। कैंडल मार्च अकबरपुर अंडरपास से शुरू होकर एसडीएम कार्यालय पर समाप्त हुआ।

इस मौके पर श्याम सुंदर प्रेमी डॉ. रामशंकर गौतम, डॉ. एमपी गौतम, मानिकचंद्र दोहरे, श्रीकृष्ण दोहरे, राम स्वरूप गौर, आनंद स्वरूप कुरील, पीसी दोहरे, केके गौतम, डॉ. चमन सिंह, रामचंद्र वर्मा, प्रभाशंकर कमल, आरबी गौतम, शिव कुमार गौतम, मैयादीन कुरील, केएल गौतम, रामकृष्ण आजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed