{"_id":"618d660fbcc08d659d22d196","slug":"cabinet-minister-mahana-fixed-the-deadline-from-next-month-fill-up-on-jhakarkati-and-cantt-bridge","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री महाना ने तय की डेडलाइन: अगले महीने से झकरकटी और कैंट पुल पर भरें फर्राटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री महाना ने तय की डेडलाइन: अगले महीने से झकरकटी और कैंट पुल पर भरें फर्राटा
Fri, 12 Nov 2021 09:07 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 12 Nov 2021 09:07 AM IST
सार
कैबिनेट मंत्री सतीश महाना विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में एनएच पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम के अधिकारियों को तय तारीख से पहले पुलों का शत प्रतिशत निर्माण, मजबूती की जांच और लोकार्पण के लिए मुख्य अतिथि का नाम तय कर लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
झकरकटी पुल
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी के जाने के ठीक अगले दिन कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने बैठक कर झकरकटी समानांतर पुल, कैंट पुल और करबिगंवा पुल को चालू करने की डेडलाइन तय कर दी है। तीनों पुल क्रमश: एक दिसंबर, 15 दिसंबर और जनवरी से शुरू हो जाएंगे।
औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में एनएच पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम के अधिकारियों को तय तारीख से पहले पुलों का शत प्रतिशत निर्माण, मजबूती की जांच और लोकार्पण के लिए मुख्य अतिथि का नाम तय कर लेने के निर्देश दिए हैं।
वहीं करबिगवां पुल निर्माण में लापरवाही पर फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन के अफसरों और जाजमऊ नई चुंगी चौराहे पर डेढ़ महीने में सीवर चैंबर न बनने पर जल निगम अफसरों को फटकार भी लगाई। सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक में मंत्री ने झकरकटी समानांतर पुल पर अभी तक यातायात शुरू न होने पर एनएच पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता एसपी ओझा से नाराजगी जताई।

इस पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि 12 नवंबर को पुल की मजबूती की जांच का शुल्क आईआईटी में जमा हो जाएगा। जांच में 10 दिन और रिपोर्ट तैयार करने में पांच दिन लगेंगे। इसको देखते हुए मंत्री ने इस पुल को चालू करने के लिए एक नवंबर की तिथि तय की।
बता दें झकरकटी पुल पर रोजाना 10 लाख आबादी जाम से जूझती है। कैंट पुल की समीक्षा के दौरान सेतु निगम के डायरेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि निर्माण अंतिम चरण में है। करबिगवां पुल के बारे में बताया गया कि सेतु निगम ने अपना निर्माण पूरा कर दिया है।
रेलवे का काम अधूरा होने पर फ्रेट कॉरिडोर के अफसरों को चेतावनी देकर इसे भी जनवरी में चालू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्हें बताया गया कि सरसैया घाट पुल की डीपीआर सेतु निगम बना रहा है। वहीं सरैया क्रासिंग पर पुल बनवाने के लिए उन्होंने वित्त मंत्रालय में पैरवी करने को कहा।
सीएम ने दिया है झकरकटी पुुल चालू करने का निर्देश
कैबिनेट मंत्री ने पत्रकारों को बताया कि बुधवार को केडीए से चकेरी जाते समय झकरकटी पुल पर उन्होंने मुख्यमंत्री से समानांतर पुल के बारे में चर्चा की थी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि इस पुल को जल्द चालू कराएं। इसलिए 30 नवंबर को पुल के सारे काम कराकर अगले दिन लोकार्पण करा देंगे।

पहले भी निर्देश दे चुके हैं महाना, पूरे नहीं हुए काम
सतीश महाना ने इससे पहले मई में सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की थी। तब उन्होंने कैंट पुल अक्तूबर में चालू करने, फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन को करबिगवां पुल बनवाने के निर्देश दिए थे। हालांकि काम पूरे नहीं हो पाए।
पिछली बैठक में रिंग रोड को जल्द धरातल पर लाने को भी कहा था, पर अभी तक जमीन अधिग्रहण शुरू नहीं हो पाया है। फाइल भूतल परिवहन मंत्रालय में अटकी है। गुरुवार को हुई समीक्षा बैठक में दोबारा उन्होंने निर्देश दिए।
कैंट पुल अधूरा होने पर अफसरों ने कोरोना काल, दिन-रात ट्रैफिक का हवाला दिया। इस पर मंत्री ने दो टूक कहा कि कोरोना की वजह से काम नहीं रोका जा सकता। हालांकि देखना यह होगा कि इस बार उनके निर्देशों पर पालन होता है या पिछली बार की तरह हवा हवाई साबित होंगे।