फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   by election up 2019: Two including BSP candidates submitted nomination papers

उपचुनाव: बसपा प्रत्याशी समेत दो ने जमा किए नामांकन पत्र, इस प्रत्याशी के पास पांच कारें एक फ्लैट

Thu, 26 Sep 2019 11:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 26 Sep 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
by election up 2019: Two including BSP candidates submitted nomination papers
गोविंद नगर विधानसभा सीट उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में गोविंदनगर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करने की बसपा से शुरुआत हो गई है। गुरुवार को दो नामांकन पत्र जमा हुए। इनमें बसपा प्रत्याशी देवी तिवारी और जस्टिस पार्टी की अनीता देवी हैं। निर्वाचन कार्यालय में प्रत्याशियों ने अपनी संपत्ति के ब्योरे से संबंधित जो हलफनामे जमा किए हैं, उनके मुताबिक बसपा प्रत्याशी की पत्नी शची तिवारी आभूषण के मामले में पति देवी तिवारी से अधिक धनी हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा दो निर्दल प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। बसपा प्रत्याशी के ब्योरे में दर्शाया गया है कि उनके पास पांच कारें हैं। इनमें एक होंडा सिटी भी शामिल है। हालांकि उनके पास कैश 50 हजार रुपये ही है। लेकिन कुल संपत्ति करीब 29 लाख रुपये से अधिक की है।
विज्ञापन


ब्योरे में देवी तिवारी के पास आभूषण एक लाख रुपये से कम के हैं जबकि उनकी पत्नी के पास 14 लाख से अधिक के आभूषण हैं। बसपा प्रत्याशी ने कार के लिए पांच लाख, 96 हजार रुपये का लोन भी लिया है। उनकी डेढ़ लाख रुपये की एलआईसी बीमा पॉलिसी भी है। उनके पास हरियाणा में एक फ्लैट भी है। बसपा प्रत्याशी के ऊपर कोई मुकदमा नहीं है। रायफल का एक लाइसेंस है। बसपा प्रत्याशी ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जस्टिस पार्टी की प्रत्याशी के पास एक मोटर साइकिल
गोविंदनगर विधानसभा उप चुनाव के लिए जस्टिस पार्टी की अनीता देवी ने नामांकन दाखिल किया। वाहनों में उन्होंने एक मोटर साइकिल का ब्योरा दिया है। अपने पास 50 हजार रुपये नकदी बताई है। वह एमए, एलएलबी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed