फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Businessman shot, accused also injured in farrukhabad

फर्रुखाबाद: व्यापारी को गोली से उड़ाया, आरोपी भी घायल

Tue, 08 Sep 2020 12:17 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 08 Sep 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Businessman shot, accused also injured in farrukhabad
व्यापारी को गोली से उड़ाया - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में बाग की ओर जा रहे व्यापारी की सोमवार रात गोली मार कर हत्या कर दी गई। गोली चलने की आवाज पर पहुंची बेटी के साथ जुटी भीड़ से घिरा देख हमलावर ने अपने पैर में भी गोली मार ली। उसे लोगों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी डॉ. अनिल मिश्र ने आरोपी से पूछताछ के बाद रंजिशन गोली मारने की बात कही है। हालांकि पुलिस संबंधों को लेकर भी जांच कर रही है। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला दाऊद खां निवासी कृष्ण कुमार उर्फ भैया लाल (35) पुत्र किशन लाल मौर्य नीबू व अमरूद की बाग में फसल खरीद कर बेचता था।
विज्ञापन


सोमवार देर शाम वह अर्रापहाड़पुर स्थित मंडी से बाग की ओर जा रहा था, तभी बीबीगंज पुलिस चौकी से कुछ दूर बंदोबस्ती के पास एक युवक ने उसे घेर लिया और तमंचे से सीने में गोली मार दी। इससे कृष्ण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी बेटी सोनाली (11) और आसपास के लोग गोली चलने की आवाज पर दौड़कर पहुंचे, तो युवक ने अपने पैर में भी गोली मार ली। कुछ ही देर में मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही बीबीगंज चौकी और थाने की पुलिस पहुंच गई।

लोगों ने घायल आरोपी को तमंचे के साथ पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव लोहिया अस्पताल पहुंचा दिया। कुछ ही देर में इंस्पेक्टर जेपी शर्मा अपनी कार से आरोपी मयंक (25) पुत्र बजरंगी शाक्य निवासी बीबीगंज को लेकर अस्पताल पहुंचे।

सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड और एसपी डा. अनिल मिश्र ने अस्पताल में उससे पूछताछ की। अस्पताल में मृतक की पत्नी गायत्री देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पिता किशन लाल मौर्य ने बताया कि उससे किसी की कोई रंजिश नहीं है।

मृतक के सबसे बड़ा पुत्र संदीप (13), पुत्री सोनाली (11) और अर्जुन (9) साल का है। मां फूलन देवी, भाई रंजीत और बहन गीता देवी, माधुरी भी बेहाल हैं। पुलिस घटना के पीछे संबंधों की कहानी खंगाल रही है।

बागों में टिनशेड डालकर रखवाली करता था
भैयालाल अधिकांश समय बागों में ही गुजारता था। उसने  अपने बाग में टिनशेड भी डाल रखा था। लोगों का कहना है कि मयंक का भी वहां आना जाना था। परिवार के लोग भी अधिकांश समय बाग में ही गुजारते थे।

आरोपी बोला- कृष्ण कुमार ने पहले मारी गोली
एसपी ने जब मयंक से पूछताछ की, तो उसने बताया कि वह बागों की ओर जा रहा था। रास्ते में कृष्ण कुमार मिला। वह शराब बेचता था। उसने गोली मारने को तमंचा ताना, तो उसने पकड़ लिया। इस बीच उसने उसके पैर में गोली मार दी। इससे वह घायल हो कर गिर पड़ा। इसके बाद कृष्ण कुमार ने खुद अपने सीने में गोली मार ली।

मयंक ने की हत्या, खुद मार ली चोट: एसपी
एसपी डॉ. अनिल मिश्र ने कहा कि मयंक ने बाग जाते समय कृष्ण कुमार उर्फ भैयालाल की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद भी अपने पैर में चोट मार ली। घटना के पीछे रंजिश होना बताया जाता है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।

फोरेंसिक टीम ने मयंक के हाथों के लिए नमूने
एसपी ने सीओ सिटी को निर्देश दिए कि आरोपी मयंक के हाथों में लगे खून को फोरेंसिक टीम बुलवाकर सैंपलिंग करवाएं। देर रात टीम ने अस्पताल में उसकी सैंपलिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed