{"_id":"6a986a44567864dda908c75f","slug":"four-people-including-a-servant-arrested-for-theft-at-factory-owners-house-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-147877-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कारखाना मालिक के घर से चोरी में नौकर सहित चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कारखाना मालिक के घर से चोरी में नौकर सहित चार गिरफ्तार
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला साहबगंज में 30 अगस्त की रात कपड़ा छपाई कारखाना मालिक के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने नाबालिग नौकर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से 20 लाख रुपये के जेवर बरामद किए हैं।
साहबगंज निवासी कपड़ा छपाई कारोबारी राजेश भान साध के घर के 30 अगस्त की रात ताले तोड़कर चोरों ने नकदी व जेवर पार कर दिए। इस दौरान राजेश परिवार के साथ देहरादून घूमने गए थे। 31 अगस्त की सुबह उनके भतीजे ने ताले टूटे होने की फोन पर जानकारी दी थी। उन्होंने घर में काम करने वाले नाबालिग नौकर पर चोरी की आशंका जताते हुए शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि टीम ने घटना का खुलासा करने के लिए सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस के जरिये खोजबीन की। घटना में नाबालिग सहित चार आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आई। पुलिस ने चोरी के आरोपी नाबालिग के अलावा मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला गंगादरवाजा टूटी पुलिया निवासी आशू, संदीप, नोएडा के थाना ईकोटेक -3 के मोहल्ला कुलेसरा निवासी पप्पू मंडल को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से सोने की 14 चूड़ी, 13 हार, छह झुमके, 18 अंगूठी, 14 हजार रुपये बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चोरी गए करीब 20 लाख के जेवर बरामद हुए हैं। घटना का खुलासा करने वाली टीम को 15 हजार रुपये का इनाम दिया गया। तीन आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किए जाने के बाद राजकीय संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।