{"_id":"6a986b9d0ee05ed86a03007d","slug":"a-stall-featuring-outfits-for-laddu-gopal-has-been-set-up-at-vikas-bhawan-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-147900-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: विकास भवन में लगा लड्डू गोपाल के वस्त्रों का स्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: विकास भवन में लगा लड्डू गोपाल के वस्त्रों का स्टॉल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व में दो दिन ही शेष हैं। स्वयं सहायता समूह की ओर से विकास भवन परिसर में कान्हा के वस्त्रों का स्टॉल लगाया गया। वहां कर्मचारियों व आने वाले लोगों ने खूब खरीदारी की।
ग्राम पंचायत राजेपुर राठौरी के लड्डू गोपाल महिला स्वयं सहायता समूह ने जन्माष्टमी के पर्व को देखते हुए कान्हा के वस्त्र, आभूषण व पूजा की बाती आदि उत्पाद तैयार किए। उनके इन उत्पादों की खूब बिक्री भी हो रही है। समूह की अध्यक्ष नीतू सिंह ने बुधवार को विकास भवन परिसर में स्टॉल लगाया। वहां कर्मचारियों ने लड्डू गोपाल के वस्त्राें के अलावा माला, कंगन, बांसुरी आदि आभूषण की खूब खरीदारी की। आरती के लिए बनाई रुई बत्ती व अन्य पूजन सामग्री की भी बिक्री हुई। नीतू सिंह ने बताया कि शाम तक करीब 4500 रुपये की बिक्री हुई। इन दिनों कान्हा के वस्त्र और आभूषणों की मांग व बिक्री अच्छी हो रही है।