फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   FIR registered against retired ADO and three sons for fraud and rape.

Farrukhabad News: सेवानिवृत्त एडीओ व तीन पुत्रों पर धोखाधड़ी, दुष्कर्म की प्राथमिकी

Wed, 02 Sep 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against retired ADO and three sons for fraud and rape.
फर्रुखाबाद। पति के निधन के बाद अकेली महिला के बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर एक सेवानिवृत्त एडीओ समाज कल्याण ने रुपये ले लिए। उसके पुत्र ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। मुंह खोलने पर वीडियो बनाकर बदनाम करने की धमकी दी। काेर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र की एक महिला ने चौरसिया मझोला निवासी सेवानिवृत्त एडीओ (समाज कल्याण) अवधेश सिंह उर्फ बिल्लू, उनके पुत्र गौरव, सुनील और कृष्णवीर पर धोखाधड़ी, दुष्कर्म समेत कई धाराओं में प्राथमिकी लिखाई। कहा कि पति के निधन के बाद हमदर्दी दिखाकर आरोपी घर पर आते थे। वर्ष 2023 में अवधेश ने बेटे की ब्लॉक में नौकरी लगवाने की बात कही। कहा कि वह ब्लाक में एडीओ हैं। सफाई कर्मी या चपरासी में लगवा देंगे। बेटे की पढ़ाई के कागज भी ले लिए। 26 मार्च 2023 को अवधेश अपने पुत्र गौरव व सुनील के साथ घर पर आए। उन्होंने ढाई लाख रुपये लगने की बात कही। उन्होंने घर पर रखे 10 हजार और पड़ोसी सुखलाल से 20 हजार रुपये लेकर दिए। बाकी दो लाख रुपये की चेक ले ली। बेटे की नौकरी न लगने पर चेक मांगी तो उन्होंने खोने की बात कह दी। गौरव काफी रात तक घर पर ही बना रहता था। 10 जुलाई को गौरव ने पीड़िता को पकड़कर दुष्कर्म किया। उसने धमकी दी कि किसी से कहा तो वह वीडियो वायरल कर देगा। 22 अगस्त को गौरव के पिता को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जो हुआ वह भूल जाओ, यदि किसी से कहा, तो जान से मारी जाओगी। थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी लिखकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed