फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bus terminal and commercial complex to be built at Mati; tenders to open tomorrow.

Kanpur News: माती में बनेगा बस टर्मिनल और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स, कल खुलेंगे टेंडर

Mon, 21 Sep 2026 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 21 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Bus terminal and commercial complex to be built at Mati; tenders to open tomorrow.
कानपुर देहात। अकबरपुर के माती में पीपीपी मॉडल पर 60 करोड़ की लागत से तीन मंजिला बस टर्मिनल के साथ व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनेगा। डीपीआर मंजूरी के बाद प्रक्रिया शुरू की गई थी। कल टेंडर खुलेंगे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से लगा बस स्टेशन व डिपो है। हालांकि बस स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव है। रात में यहां बसें नहीं रुकती हैं, तो यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय आदि भी नहीं बना है। जबकि कानपुर-झांसी मार्ग पर स्थित बस डिपो व बस स्टेशन पर सुविधाएं बढ़े इसकी मांग होती रही है। अब यहां पीपीपी मॉडल पर करीब 60 करोड़ की लागत से टर्मिनल और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराने की हरी झंडी प्रदेश सरकार ने दी थी।
विज्ञापन

डीपीआर मंजूर होने पर अब उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने ठेकेदार चयन की प्रक्रिया शुरू की। 22 सितंबर को टेंडर खुलेंगे। ठेकेदार तय होने पर जल्द की काम शुरू होने की उम्मीद है। यहां बस टर्मिनल व व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनने से यात्री सुविधाएं बढ़ेंगी। बता दें कि इसी के करीब तीन किमी दूरी पर बारा में ई-बस चार्जिंग स्टेशन बनाने की प्रक्रिया की जा रही है। बिजली कनेक्शन मिलने की अड़चन दूर होने पर अक्तूबर में काम शुरू होने की उम्मीद है। डीजल के साथ ई-बसें भी माती टर्मिनल से चलेंगी तो यात्रियों को सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....................
बयान...
माती में पीपीपी मॉडल पर बस टर्मिनल संग व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए डीपीआर मंजूर हो चुकी है। इसके बाद अब टेंडर की प्रक्रिया की गई है। 22 सितंबर को टेंडर खुलने हैं। ठेकेदार चयन के बाद निर्माण कार्य शुरू होंगे। - यदुवेंद्र कुमार, चीफ जनरल मैनेजर तकनीकी, यूपीएसआरटीसी।
.....................
बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं, खरीदारी भी कर सकेंगे
कानपुर देहात। बस टर्मिनल के साथ यात्रियों को व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स की भी सुविधा मिलेगी। इससे राजस्व में वृद्धि होगी। बसों के संचालन के लिए टर्मिनल में आधुनिक सुविधाएं होंगी। व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स तीन मंजिला होगा। इसमें आधुनिक प्रतीक्षालय (वेटिंग एरिया), डिजिटल टिकटिंग सिस्टम, महिला व पुरुषों के लिए शौचालय और गाड़ियों के आने-जाने की लाइव जानकारी दिखाने वाली डिस्प्ले स्क्रीन लगेगी। बसों के रूटवार खड़े होने के लिए प्लेटफॉर्म बनेंगे। जबकि व्यावसायिक ढांचा भी बनेगा। इसमें बस अड्डे पर आने वाले यात्री दुकानों में खरीदारी कर सकेंगे। फूड कोर्ट में लजीज व्यंजन का स्वाद चख सकेंगे। यात्रियों को रुकने के लिए प्रतीक्षालय और आराम करने के लिए डॉरमेट्री भी बनेगी। (संवाद)

...................
जिले के अंदर व बाहर के रूटों पर बढ़ेंगी बसें
मौजूदा समय में माती बस डिपो से विभिन्न रूटों पर 46 बसों का संचालन हो रहा है। रूरा से अकबरपुर व कानपुर की ओर हर दिन सात हजार लोग यात्रा करते हैं। सीएनजी बसों की मियाद पूरी होने की वजह से ये बसें बंद हैं। इसकी जगह पर रोडवेज की डीजल बसें चलाई गई हैं लेकिन ये बसें संख्या में कम हैं। इससे दैनिक यात्रियों को अन्य वाहनों से यात्रा करनी पड़ती है। जबकि ई-बसें अभी केवल रनियां तक ही संचालित हैं। बारा में ई-बस चार्जिंग स्टेशन बनने से माती टर्मिनल से ई-बसें जिले के अन्य रूटों पर भी चलने लगेंगी। वहीं जिले के बाहर के रूटों पर भी बसें बढ़ेंगी तो यात्रियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed