फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bus collides with container from behind on expressway, five injured

Kanpur News: एक्सप्रेसवे पर कंटेनर में पीछे से टकराई बस, पांच घायल

Fri, 10 May 2024 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Bus collides with container from behind on expressway, five injured
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बनी हरदू गांव के पास गुरुवार रात करीब 12 बजे स्लीपर बस आगे चल रहे कंटेनर में टकरा गई। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

बस दिल्ली से बहराइच जा रही थी। हादसे में बस चालक रामदयाल तिवारी निवासी कटरा बाजार गोंडा, परिचालक गुड्डू निवासी केसरगंज बहराइच, हरिओम निवासी गाजीपुर कुंडली थाना रानीपुर जनपद बहराइच, शरीफ निवासी रामगढ़ी जनपद बहराइच व शबाना पत्नी उबेद निवासी बडौली थाना केसरगंज बहराइच घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर यूपीडा के अधिकारी मनोहर सिंह व थाना प्रभारी मंसूर अहमद ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को यूपीडा की एंबुलेंस से सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। एक्सप्रेसवे पर खड़े क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन से हटवाकर सौरिख के टोल प्लाजा पर खड़ा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed