{"_id":"5ce40b88bdec2207826ddbbd","slug":"bus-accident-in-agra-lucknow-expressway-24-people-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा, चालक को झपकी आने से टूरिस्ट बस डिवाइडर से टकराई, 20 चुटहिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा, चालक को झपकी आने से टूरिस्ट बस डिवाइडर से टकराई, 20 चुटहिल
Tue, 21 May 2019 08:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 21 May 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
आगरा लखनऊ एक्स्प्रेस वे पर बस का एक्सीडेंट 24 लोग घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज के तालग्राम में चालक को झपकी आने से डबल स्लीपर बस डिवाइडर से टकराकर दूसरे लेन में पहुंच गई। हादसे में 20 लोग मामूली चुटहिल हो गए। एनसीसी गश्ती टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें दूसरी बस से दिल्ली रवाना किया।
रायबरेली सिंगनी दिशाउटी निवासी चालक राहुल सिंह पुत्र देवनरायण व परिचालक बस्ती सिद्धार्थ महौना सिंगरो के सलमान पुत्र सहवान गोरखपुर सिगरीगंज से टूरिस्ट बस में 85 सवारियों को लेकर दिल्ली जा रहे थे।

इसलिए टल गया बड़ा हादसा
सोमवार रात दो बजे के करीब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 170 किलोमीटर पर थाना तालग्राम के मुसाफिरपुुर गांव के सामने चालक को झपकी आ जाने से बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सुरक्षा जाल तोड़कर दूसरी लेन में साइड डिवाइडर तक पहुंच गई।
हादसे में बीस लोग मामूली रूप से चुटहिल हो गए। एनसीसी गश्ती टीम के राजेंद्र सिंह, अजय सिंह, ओमकार, अनिल ने प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें दूसरी बस से रवाना किया। प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि बड़ा हादसा टल गया। बस दूसरे लेन में पहुंच गई थी। गनीमत रही उस समय कोई वाहन नहीं गुजरा, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।