फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bundelkhand :Locust attacks on crops in nine villages of two districts

बुंदेलखंड: दो जिलों के नौ गांवों में फसलों पर टिड्डियों का हमला, किसानों ने बजाई थाली, रसायन का छिड़काव

Sun, 05 Jul 2020 05:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा/हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा/हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 05 Jul 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
Bundelkhand :Locust attacks on crops in nine villages of two districts
टिड्डियों का हमला - फोटो : amar ujala
बुंदेलखंड के महोबा जिले में तीन और हमीरपुर के छह गांवों में पाकिस्तानी टिड्डी दल ने धावा बोला। एक साथ लाखों टिड्डियों के धावा बोलने से किसानों में हड़कंप मच गया। खेतों में पहुंचे टिड्डी दल को किसानों ने थाली-ताली बजाकर और शोरशराबा कर भगाया। कृषि विभाग की टीम ने भी गांवों में पहुंचकर रसायन का छिड़काव कर भगाया।
विज्ञापन


किसानों की फसलों का टिड्डियों से आंशिक नुकसान पहुंचा है। महोबा जिले में दूसरे दिन भी टिड्डी दल ने तीन गांवों में हमला बोला। इसके पहले शुक्रवार को लमौरा, बछेछरखुर्द, बछेछरकला समेत पांच गांवों में हमला बोला था। शनिवार को पनवाड़ी विकासखंड के भरवारा, जैतपुर और नकरा गांव में पहुंचे टिड्डी दल से किसानों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

किसान ताली-थाली और शोरशराबा कर टिड्डियों को खेतों में नहीं उतरने दिया। टिड्डी दल के पहुंचने की सूचना पर कृषि विभाग की टीम भी पहुंची और रसायन का छिड़काव कर भगा दिया। हमीरपुर जिले के राठ क्षेत्र के छह गांवों में शनिवार की सुबह टिड्डी दल का झुंड दिखा, लेकिन दोपहर बाद दल गोहांड क्षेत्र की ओर निकल गया।

यहां भी टिड्डियों को भगाने को किसानों ने ताली-थाली और शोरशराबा किया। इसके बाद टिड्डी दल जालौन की ओर चला गया। सुबह नौ बजे लाखों टिड्डियां पहुंचीं। टिड्डी दल ने बसेला, नौहाई, पहारी, कैंथा, रौरो आदि गांव में हमला बोला। आगे बढ़ते हुए राठ कस्बे व औंडे़रा गांव पहुंचीं। रौरो के अमित, औंड़ेरा के उत्तम शर्मा, रामसिंह आदि ने बताया कि मूंगफली की बुवाई चल रही है, जिनको टिड्डियां चट कर गईं।

मझगवां क्षेत्र के टोला खंगारन निवासी प्रभाकर तिवारी, महेश तिवारी, महबूब, डा. जगत सिंह ने बताया कि दोपहर बाद पहुंची लाखों टिड्डियां खेत खाली होने पर जंगली पेड़ों के पत्तों को चट किया। जिला कृषि अधिकारी डा. सरस तिवारी ने बताया कि गोहांड होते हुए हवा के रुख से टिड्डियां झांसी के गुरसरांय की ओर चली गईं। वहां से देर शाम जालौन जिले में जाने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed