फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bulldozers run on illegal plotting of 10.5 bighas

Kanpur News: 10.5 बीघे की अवैध प्लाटिंग पर चले बुलडोजर

Sun, 17 May 2026 02:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on illegal plotting of 10.5 bighas
कानपुर। केडीए जोन-चार प्रवर्तन का चार्ज मिलते ही शनिवार को विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह ने अहिरवां में अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलवाए। छतमरा में भी दो अवैध प्लाटिंग चिह्नित कर नोटिस दिए।
विज्ञापन

डॉ. रवि प्रताप सिंह ने शनिवार को अहिरवां में लगभग 10.5 बीघा क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की। उन्होंने बताया कि यह प्लाटिंग हरिहर तिवारी सहित अन्य लोगों की तरफ से बिना मानचित्र स्वीकृति और प्राधिकरण की अनुमति के अवैध रूप से विकसित की जा रही थी। प्रवर्तन विभाग ने ग्राम छतमरा में भी लगभग 7.5 बीघा क्षेत्रफल में विकसित दो अवैध प्लाटिंग को चिह्नित कर नोटिस जारी किए हैं। इनमें राम, श्याम व अन्य की करीब चार बीघा तथा शांति देवी, संजय पांडेय व अन्य की करीब 3.5 बीघा जमीन शामिल है। केडीए अधिकारियों का कहना है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। डॉ. रवि प्रताप सिंह ने लोगों से अपील की कि प्राधिकरण क्षेत्र में किसी भी प्लाटिंग या भूमि की खरीद से पहले केडीए से ले-आउट स्वीकृति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed