फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bulldozers ran on five-storey time center in Farrukhabad, shopkeepers kept asking for time from the city magistrate

Farrukhabad News: पांच मंजिला टाइम सेंटर पर चला बुलडोजर, सिटी मजिस्ट्रेट से मोहलत मांगते रहे दुकानदार

Fri, 17 Jun 2022 11:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 17 Jun 2022 11:31 PM IST
सार

फर्रुखाबाद के चौक पर निर्मित पांच मंजिला टाइम सेंटर पर बुलडोजर चलाया गया। इसके लिए शुक्रवार शाम सात बजे पहुंचीं सिटी मजिस्ट्रेट से दुकानदार मोहलत मांगते रहे। इस दौरान चौक पर चारों ओर लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन
Bulldozers ran on five-storey time center in Farrukhabad, shopkeepers kept asking for time from the city magistrate
टाइम सेंटर पर चला बुलडोजर और देखने के लिए लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के चौक पर बने पांच मंजिला टाइम सेंटर पर शुक्रवार शाम को बुलडोजर चलना शुरू हो गया। सात बजे पहुंचीं सिटी मजिस्ट्रेट के सामने कुछ और मोहलत मांगने के लिए दुकानदार गिड़गिड़ाते रहे, मगर उनकी एक न सुनी गई। बुलडोजर की वजह से जाम लग गया। जाम खुलवाने में पुलिस के हाथ पांव फूल गए।

विज्ञापन

 गुरुवार शाम करीब सात बजे सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव, ईओ रविंद्र कुमार पुलिस बल के साथ चौक पर पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट ने टाइम सेंटर के मालिक कृष्ण कांत गुप्ता से समय सीमा समाप्त होने की बात कही। इस पर वह हाथ जोड़कर दो दिन का समय मांगते रहे। उनका कहना था कि काफी सामान रह गया है। उसे निकाल लेने दें, मगर सिटी मजिस्ट्रेट ने समय खत्म होने की बात कहकर बुलडोजर चलवाना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन

चौक पर तमाशबीनों की भीड़ लगने से चारों तरफ जाम लग गया। लोहाई रोड, नेहरू रोड और किराना बाजार की ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहां मौजूद पुलिस बल के जाम खुलवाने में हाथ-पांव फूल गए। कुछ ही देर में जेसीबी ने इमारत के पिलर को छोड़ अन्य हिस्सा गिरा दिया। ईओ रविंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह पूरी इमारत गिरा दी जाएगी। बड़े हैमर लगाकर लिंटर और आसपास के शटर आदि रात में ही ध्वस्त किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed