बुलडोजर चलाने की तैयारी: गैंगस्टर पप्पू स्मार्ट की संपत्तियों पर होगी कार्रवाई, कई भू-माफिया भी रडार पर
बसपा नेता पिंटू सेंगर की हत्या के मामले में जेल में बंद गैंगस्टर अपराधी मो. आसिफ उर्फ पप्पू स्मार्ट की अवैध संपत्तियों को जमींदोज किया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने चकेरी क्षेत्र में तीन संपत्तियां भी चिह्नित की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गैंगस्टर पप्पू स्मार्ट की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है। पुलिस प्रशासन व अन्य विभाग ने मिलकर गैंगस्टर की तीन अवैध संपत्तियां चिह्नित की हैं। गुरुवार को इस संबंध में पुलिस कमिश्नर आवास पर डीएम व अन्य अफसरों ने बैठक की। सभी संपत्तियां चकेरी थाना क्षेत्र में हैं।
चकेरी में 20 जून 2020 को बसपा नेता व हिस्ट्रीशीटर पिंटू सेंगर को गोलियों से भून दिया गया था। पुलिस ने वारदात का खुलासा कर पप्पू स्मार्ट, सऊद अख्तर, महफूज अख्तर समेत 14 आरोपियों को जेल भेजा था। पप्पू स्मार्ट हत्याकांड का मास्टरमाइंड था। उस पर दर्जनों केस दर्ज हैं। भूमाफिया भी है। गैंगस्टर की भी उसके खिलाफ कार्रवाई की गई।
इस दौरान पुलिस ने केडीए, प्रशासन व अन्य विभागों के अफसरों के साथ मिलकर पप्पू स्मार्ट की अवैध संपत्तियों को चिह्नित कराया। जिसमें संपत्तियां सामने आई हैं। इसमें एक संपत्ति को लेकर पुलिस पशोपेश में है कि इस पर कार्रवाई की जाए या कुछ दिन टाल दिया जाए। इन्हीं सभी बिंदुओं को लेकर गुरुवार को सभी अफसरों ने बैठक की। बैठक में ये तय कर लिया है कि अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। मगर कब ये सार्वजनिक नहीं किया है।
कई भूमाफिया और गैंगस्टर रडार पर
कमिश्नरी पुलिस ऐसे शातिर अपराधियों व भूमाफिया पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। कटरी इलाके में सरकारी जमीनों पर कब्जा कर प्लाटिंग करने वाले भूमाफिया रामदास जैसे कई रडार पर हैं। सभी की सूची तैयार की जा रही है। बारी-बारी से भी पर कार्रवाई की जाएगी। सभी विभाग मिलकर इसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। शासन से इस संबंध में सीधे निर्देश हैं।